हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब दवाओं पर भी लगेगा ट्रंप टैरिफ, भारत पर क्या असर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर लगातार फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि अमेरिका दवाओं पर भी टैरिफ लगाएगा, जबकि पहले उन्होंने दवाओं को टैरिफ से बाहर रखा था। ट्रंप के इस निर्णय से भारत के फार्मा मार्केट को बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब दवाओं पर भी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। पहले उन्होंने दवाओं को टैरिफ से बाहर रखा था, लेकिन अब उन्होंने अपना मूड बदल लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका अब दवाइयों पर टैरिफ लगाने वाला है। उन्होंने कहा कि हम एक जरूरी कदम उठाने जा रहे हैं। जब हम दवाइयों पर भी टैरिफ लगाएंगे, तो विदेशी कंपनियां अमेरिका में दवा बनाने के लिए वापस लौटेंगी, क्योंकि यूएस सबसे बड़ा मार्केट है।

इन देशों के लिए बुरी खबर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दवाओं पर टैरिफ से फार्मा कंपनियों पर दबाव पड़ेगा, जिससे वे चीन जैसे देशों से अपना कारोबार हटाकर अमेरिका में फैक्ट्रियां लगाएंगी. पिछले सप्ताह टैरिफ की घोषणा के दौरान ट्रंप ने दवाइयों पर छूट दी थी, लेकिन अब उन्होंने दवाइयों को भी टैरिफ के दायरे में लाने का ऐलान किया है। अमेरिका का यह कदम भारतीय फार्मा सेक्टर के लिए बुरी खबर की तरह है। साथ ही चीन और यूरोप को भी इससे बड़ा झटका लग सकता है।

भारत पर कितना असर?

दुनिया में सबसे ज्यादा दवाइयां चीन, भारत और यूरोप में बनती हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ से तीनों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत की बात करें, जेनेरिक फार्मा उद्योग पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। भारत अमेरिका को 47% जेनेरिक मेडिसिन की सप्लाई करता है और यह अमेरिका के हेल्थकेयर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण पार्टनर है। भारत की जेनेरिक दवाएं सस्ती हैं, इस वजह से अमेरिका में इसकी अच्छी डिमांड रहती है। लेकिन टैरिफ बढ़ने से दवाएं भी महंगी हो सकती हैं, जिनसे इसकी यूएस मार्केट पर पकड़ ढीली पड़ सकती है।

विज्ञापन

इसलिए खफा हैं ट्रंप

अमेरिका को भारतीय फार्मा एक्सपोर्ट सालाना करीब 9 अरब डॉलर है। ऐसे में दवाओं पर बड़ा टैरिफ भारत का गणित बिगाड़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में, भारत के कुल फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट का मूल्य 12.72 अरब डॉलर था। इनमें से 8.7 अरब डॉलर की सप्लाई अमेरिका गई थी। जबकि अमेरिका से भारत केवल 800 मिलियन डॉलर के फार्मा प्रोडक्ट्स आए थे। भारत अमेरिका से आने वाली दवाओं पर काफी टैरिफ लगाता है। यही बात डोनाल्ड ट्रंप को नागवार गुजर रही है।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola