हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali Muhurat Trading 2025: सेंसेक्स, निफ्टी पड़े ठंडे और सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम

Diwali Muhurat Trading 2025: स्‍टॉक मार्केट में आज द‍िवाली मनाई गई और दोपहर में एक घंटे मुहूर्त ट्रेड‍िंग हुई. बीएसई और एनएसई दोनों ने ही शुरुआत जोश के साथ की थी, लेक‍िन एक घंटे तक ये तेजी ट‍िक नहीं पाई.

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार में आज, 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली 2025 के अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया गया. मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र एक वार्षिक अनुष्ठान है, जिसे अत्यधिक शुभ माना जाता है और यह नए हिंदू कैलेंडर ईयर या विक्रम संवत की शुरुआत का प्रतीक है.

ब्लॉक डील सेशन दोपहर 1:15 बजे शुरू हुआ और 1:45 बजे बंद हुआ. इसके बाद, दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक आईपीओ और पुनर्सूचीबद्ध प्रतिभूतियों के लिए प्री-ओपन सेशन चला. उसके बाद, दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक सामान्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन निर्धारित किया गया.

फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में खूब जोश के साथ जरूर खुले. पर ये जोश अंत तक बरकरार नहीं रह पाया और और तेजी ठंडी पड़ गई. हालांक‍ि बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, लेक‍िन ये बहुत मामूली थी. मामूली ही सही लगातार पांचवें सेशन में बढ़त दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में रात भर तेजी रही.

बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07% बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 25.45 अंक या 0.10% बढ़कर 25,868.60 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 26.00 अंक या 0.04% गिरकर 58,007.20 पर बंद हुआ.

विज्ञापन

इस बीच, निफ्टी 50 लगातार आठवें मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में चढ़ा है.

Muhurat Trading 2025 : सोने और चांदी की कीमतों ने भी लगाया गोता

विज्ञापन

कमोडिटी बाजारों में, मुहुर्त ट्रेडिंग सत्र 2025 में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई. एमसीएक्स पर सोने का भाव 271 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 128000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि एमसीएक्स पर चांदी का भाव 327 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 150000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola