राहत की खबर! DDA ने फ्लैट की अंतिम किश्त जमा करने की बढ़ाई तारीख

DDA Flats Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने फ्लैट लेने के लिए अंतिम किश्त जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। फ्लैट खरीदने के लिए किश्तों में पैसे जमा करने थे, जिसकी तारीखों को पहले भी बढ़ाया जा चुका है।

DDA Flats Housing Scheme
विज्ञापन

DDA Flats Housing Scheme: डीडीए ने द्वारका में  प्रीमियम फ्लैट्स के लिए आखिरी किश्त जमा करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। पहले 28 सितंबर तक इसकी पेमेंट की जा सकती थी, अब उसको अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। DDA ने ये फैसला फ्लैट्स के अधूरे कामों को देखते हुए लिया है। अभी इन फ्लैट्स में कुछ काम बाकी था जिसके चलते फुल पेमेंट कर चुके ग्राहक भी शिफ्ट नहीं हो सके हैं।

31 अक्टूबर तक बढ़ाई तारीख

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ग्राहकों को राहत देते हुए एक महीने का समय और दे दिया है। जिन खरीदारों ने फ्लैट्स की आखिरी किश्त नहीं जमा की थी उनको इस खबर से काफी राहत मिली है। लास्ट किश्त की रकम ज्यादा है जिसको जमा करने में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए डीडीए पहले भी तारीखों को बढ़ा चुका है। लेकिन इस बार पेमेंट की तारीख को बढ़ाने का कारण फ्लैट्स का काम है।

विज्ञापन

अधूरे हैं फ्लैट्स

डीडीए ने रेडी टू मूव फ्लैट दिए थे, लेकिन उसमें अभी तक कुछ काम बाकी है। लोगों ने शुरू में इस बात पर एतराज भी जताया कि दीवाली तक वह नए घर में जाना चाहते थे, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। DDA ने फिनिशिंग कामों को ध्यान में रखते हुए इसकी पेमेंट डेट को आगे बढ़ा दिया है। जो लोग फुल पेमेंट कर चुके हैं उनको ये खबर परेशान कर सकती है, लेकिन जिन लोगों ने अभी तक पेमेंट नहीं की थी उनके लिए राहत की खबर है।

डीडीए ने की ई-नीलामी

डीडीएने 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी भी कराई। इन फ्लैटों के लिए लाइव ई-नीलामी 24 से 26 सितंबर को की गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ये नीलामी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक की गई। इस नीलामी में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ