DDA Housing Scheme में बायर्स को मिली राहत! अब पजेशन लेटर के साथ दिया जाएगा पूरा फोल्डर

DDA Housing Scheme 2024: दिल्ली में सस्ते फ्लैट देने के लिए DDA फ्लैट्स लाए गए। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन करें इसके लिए DDA पूरी सुविधा प्रदान कर रहा है। हाल ही में अब बायर्स के लिए DDA एक और राहत की खबर लेकर आया है।

DDA Housing Scheme

DDA Housing Scheme 2024: दिल्ली विकास प्राधिकरण हाल ही में सस्ते फ्लैट की स्कीम लेकर आया है। इसको तीन वर्गों में बांटा गया है, जिनकी कीमत भी अलग ही रखी गई है। इन फ्लैट्स को खरीदने में लोगों की रुचि बढ़े इसके लिए DDA हर संभव कोशिश कर रहा है। पहले जगह जगह पर हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई, अब डीडीए ने पजेशन लेटर के साथ कुछ जरूरी कागजात देने का भी फैसला किया है।

आपको बता दें कि पहले फ्लैट खरीदने पर सिर्फ पजेशन लेटर दिया जाता था। इसके बाद जो भी फ्लैट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स थे उनके लिए खरीदारों को डीडीए ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन इस बार सभी कागजात को फ्लैट खरीदने के साथ ही दे दिया जाएगा।

पजेशन लेटर के साथ दिया जाएगा फोल्डर

पजेशन लेटर को कब्जा प्रमाण पत्र भी कहा जाता है। ये वो जरूरी कागज है जो किसी भी जमीन को खरीदने के बाद लेना बहुत जरूरी होता है। इस डॉक्यूमेंट से इस बात की पुष्टि होती है कि जो जमीन खरीदी गई है उस पर अब आपका कब्जा है। अब बात करते हैं फोल्डर की। फोल्डर में फ्लैट से जुड़े सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स होते हैं। पहले जब सारे डॉक्यूमेंट्स नहीं दिए जाते थे तब जरूरत के वक्त DDA के ऑफिस में जाकर एप्लीकेशन देनी होती थी।

इसकी शुरुआत करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने डीडीए को निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई लोगों की शिकायत एलजी के पास पहुंची, जिसमें कहा गया था कि उनको DDA फ्लैट्स के पूरे डॉक्यूमेंट्स नहीं दिए गए हैं, जिसकी वजह से उनको काफी दिक्कत होती है।

फोल्डर में कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे?

डीडीए जो फोल्डर खरीदारों को देगा उसमें कई डॉक्यूमेंट्स होंगे। इसमें सबसे पहला डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर, पेमेंट रिसिप्ट, पजेशन लेटर, पजेशन स्लिप, पानी और लाइट की एनओसी, रेरा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और एक लेआउट प्लान भी शामिल होगा।

डीडीए के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इन डॉक्यूमेंट्स की फ्लैट को बेचने या प्रॉपर्टी ट्रांसफर करवाते वक्त जरूरत होती थी। उस वक्त बायर्स उनके डॉक्यूमेंट्स देखने को मांगते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ