'अगले 25 साल में 35 ट्रिलियन डॉलर वाली इकोनॉमी बन जाएगा भारत'; केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा

Amazing Goa Global Business Summit: गोवा में अमेजिंग गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 चल रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने भारत को दुनिया की ताकतवर अर्थव्यवस्था बताया और अगले 25 साल का लक्ष्य भी पेश किया।

Cabinet Minister Piyush Goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

India Will Become 35 Trillion Economy: अमेजिंग गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 चल रहा है। इस समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी हिस्सा लिया। वाइब्रेंट गोवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

वहीं समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 21वीं सदी का भारत है और अगले 3 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अगले 25 वर्षों में भारत 3.5 मिलियन डॉलर की यह अर्थव्यवस्था 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। 21वीं सदी छोटी नहीं रह गई है। आज हम जो कर रहे हैं, वह सबसे अच्छा और सबसे बड़ा है। हम साल 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 साल में शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा भारत

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में 10 गुना वृद्धि भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद के कारण है। हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं। कम मुद्रास्फीति, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल पिछले 10 साल में दोगुना FDI लाई है। 2014 में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई, तब दुनिया के बड़े हिस्से ने भारत को नकारा हुआ था। दुनिया को यह भरोसा नहीं था कि वह विकास कर सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन

साल 2014 में हम GDP के मामले में 10वें स्थान पर थे और भारत के लोगों में बहुत कम उम्मीद, बहुत कम महत्वाकांक्षा और आकांक्षा थी, लेकिन पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत कमजोर 5वीं अर्थव्यवस्था से उभरकर शक्तिशाली ताकत बनकर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले 3 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भारत में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है।

विज्ञापन

गोवा को टूरिज्म के साथ बिजनेस सेक्टर बनाने की कोशिश

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा प्रधानमंत्री मोदी के साल 2047 के विजन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हम यहां नए गोवा का अनावरण करने के लिए जुटे हैं, जो भविष्य में इन्वेस्टमेंट सेक्टर के रूप में उभरने के लिए तैयार है। हम पर्यटन से आगे बढ़कर गोवा को उद्योगों का एक संपन्न केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो गोवा को वैश्विक मानचित्र पर उजागर करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का बड़ा देश बनकर उभर रहा है। अगले 5 साल में इस देश में विकास के और अवसर देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ