[LIVE Updates] PM Kisan Yojana 22nd Installment: 9.32 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के लिए PM मोदी ने जारी क‍िए 18,640 करोड़ रुपये

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: देश भर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी (असम) से एक सिंगल क्लिक के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी गई है.

PM YOJANA LIVE.jpg

क‍िसानों के चेहरे पर आएगी मुस्‍कान

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live Updates: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पिटारा खोल द‍िया है. इस योजना के तहत करोड़ों किसानों के खातों में 2000 की सौगात पहुंचनी शुरू हो गई है. लेकिन रुकिए, क्या आप जानते हैं कि हर किसान को 2000 रुपये ही मिलेंगे या किसी-किसी के खाते में इस बार डबल राशि आने वाली है? इतना ही नहीं, इस बार भी लाखों किसानों की किस्त तकनीकी खामियों के चलते अटक सकती है. आखिर आपका स्टेटस FTO Processed है या Pending? क्या आपका आधार बैंक खाते से सही तरीके से लिंक है?

विज्ञापन

अगर आप भी अपने खेत-खलिहान की कमाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए एक मास्टर गाइड है. इस ब्लॉग में हम न केवल किस्त चेक करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे, बल्कि उन वजहों का भी पर्दाफाश करेंगे, जिनकी वजह से कई किसानों को इस बार खाली हाथ लौटना पड़ सकता है. चलिए, सीधे चलते हैं अपनी किस्त का हिसाब चेक करने.

विज्ञापन

PM Kisan 22nd Installment: कब जारी हुई ?

पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त आज 13 मार्च को जारी हो रही है. शाम 5:30 बजे के करीब इसे जारी क‍िया गया. आप अपना अकाउंट चेक कर सकते हैं.

PM Kisan: क‍िसानों के खाते में क‍ितनी रकम आएगी ?
इस योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.

विज्ञापन

PM Kisan Beneficiary Status Online: स्‍टेटस कैसे चेक करें ?
अगर आप देखना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो ये तरीके अपनाएं:

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन को ढूंढें.
Know Your Status पर क्लिक करें, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें.
आपके सामने आपकी पिछली और आने वाली किस्त का पूरा स्टेटस आ जाएगा.

विज्ञापन

बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके गांव में किसे-किसे लाभ मिला है:

वेबसाइट पर Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें.
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
Get Report पर क्लिक करें. आपके पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.

विज्ञापन

कौन है इस योजना के लिए पात्र (Eligibility)?

  • भारतीय नागरिक: आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
  • भूमिधारक किसान: वे किसान परिवार जिनके पास खेती योग्य भूमि है.
  • छूट: इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के किसान शामिल हैं (बशर्ते जमीन खेती योग्य हो).

संस्थागत भूस्वामी, आयकर दाता, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (10,000 से अधिक पेंशन वाले) और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर इस योजना के दायरे में नहीं आते.

विज्ञापन

क्यों नहीं आती किस्त?
लाखों किसानों की किस्त इन गलतियों की वजह से अटक जाती है:

  • e-KYC पेंडिंग: यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो पैसा नहीं आएगा.
  • आधार-बैंक लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI से मैप होना जरूरी है.
  • लैंड सीडिंग (Land Seeding): अगर रेवेन्यू रिकॉर्ड में आपकी जमीन का डेटा अपडेट नहीं है.
  • नाम में अंतर: आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम का मेल न खाना.
  • गलत बैंक डिटेल: IFSC कोड या अकाउंट नंबर में टाइपिंग मिस्टेक.

LIVE UPDATES

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: PM मोदी ने 9 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के लिए 18,640 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ रुपये बांटे गए. इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना कुल 6,000 रुपये होते हैं; यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए जमा की जाती है.

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: PM मोदी ने असम के लिए कई विकास योजनाएं शुरू कीं

PM मोदी ने गुवाहाटी से असम के लोगों के लिए कई नई विकास योजनाएं शुरू कीं, जिनका उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना और सार्वजनिक सेवाओं व बुनियादी ढांचे में सुधार करना है.

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: अब तक क‍ितने क‍िसानों को म‍िला है लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि जारी की जा चुकी है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22वीं किस्त जारी होने के बाद कुल ट्रांसफर इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगा. साल 2019 में इस योजना की शुरुआत के बाद से, 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि पहले ही पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की जा चुकी है.

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: कुछ देर में ही जारी होने वाली है क‍िस्‍त

PM मोदी शाम 5 बजे गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9.32 करोड़ किसानों को धनराशि हस्तांतरित करेंगे.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: तकनीकी सुगमता

किसानों की सहायता के लिए PM-KISAN मोबाइल ऐप और किसान-ई-मित्र चैटबॉट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पारदर्शिता

भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding), NPCI मैपिंग और e-KYC को अनिवार्य किया गया है.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: लाभार्थी आधार

शुरुआत में यह केवल छोटे और सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर तक भूमि) के लिए थी, लेकिन बाद में 1 जून 2019 से इसे सभी भूमिधारक किसान परिवारों के लिए खोल दिया गया.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: वित्तीय लाभ

पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने (quadrimester) में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live:इस सरकारी योजना का उद्देश्य

छोटे और सीमांत किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना, ताकि उन्हें साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: कब हुई शुरुआत

इस योजना को 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया है, जबकि आधिकारिक तौर पर इसे 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लॉन्च किया गया था.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: सरकार की DBT योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में से एक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ