PM Kisan 22nd Installment: जारी हुई पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त, ऐसे चेक करें

अगर आपका स्टेटस Payment Processed दिखा रहा है, लेकिन बैंक खाते में मैसेज नहीं आया है, तो थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि बैंक सर्वर के कारण इसमें कुछ घंटों का समय लग सकता है.

PM YOJANA.jpg

पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त जारी

विज्ञापन

PM Kisan 22nd Installment 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त आधिकारिक रूप से जारी कर दी है. इसके तहत देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है.

सरकार ने इस किस्त के लिए लगभग 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है, जिससे किसानों को खेती की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

अपना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह देखना चाहते हैं कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Farmers Corner का विकल्प ढूंढें.
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप Know Your Registration No पर क्लिक करके उसे प्राप्त कर सकते हैं.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे दर्ज करें.
  • Get Data पर क्लिक करते ही आपकी किस्त का पूरी हिस्‍ट्री और वर्तमान किस्त (22वीं) का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपका स्टेटस Payment Processed दिखा रहा है, लेकिन बैंक खाते में मैसेज नहीं आया है, तो थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि बैंक सर्वर के कारण इसमें कुछ घंटों का समय लग सकता है. लेकिन अगर स्टेटस में कोई दिक्कत है, तो ये कदम उठाएं:

e-KYC पूरा करें: सुनिश्चित करें कि आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.
आधार-बैंक लिंकिंग: जांच लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और एनपीसीआई (NPCI) मैप्ड है.
हेल्पलाइन नंबर: यदि समस्या बनी रहती है, तो आप पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ