Gold Silver Rate Today Live : सोने चांदी के भाव में क‍ितना हुआ बदलाव, जानें आज के रेट्स

Gold Silver Prices Live Today, 13 March : एमसीएक्‍स पर 12 मार्च की रात को सोना 160,185 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 268,156 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर बंद हुए. आज 13 मार्च को सोने चांदी का भाव क्‍या है, जानें

gold silver rate today (10)

13 मार्च को क‍ितना है सोने चांदी का भाव, जानें

Gold Silver Rate Today 13 March Live : ग्लोबल मार्केट में जारी ऑयल वॉर और डॉलर की दादागिरी के बीच भारतीय सराफा बाजार किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं लग रहा है. कल रात एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी ने जिस गिरावट के साथ अपनी पारी समाप्त की. इस ग‍िरावट ने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं. जब कच्चा तेल $100 के पार हो और रुपया अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा हो, तब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या आज 13 मार्च को सोना फिर से चमकेगा या मंदी की मार इसे और नीचे ले जाएगी? आइए, देखते हैं आज सुबह बाजार किस करवट बैठा है.

विज्ञापन

बीती रात का हाल (12 मार्च क्लोजिंग)

कल रात एमसीएक्स पर भारी उतार-चढ़ाव के बाद कीमतें इस स्तर पर बंद हुईं:
सोना (Gold): ₹1,60,185 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver): ₹2,68,156 प्रति किलोग्राम

विज्ञापन

आज 13 मार्च का ताजा भाव (Live Update)
आज सुबह बाजार खुलने के साथ ही कीमती धातुओं में ग‍िरावट में शुरुआत देखने को मिल रही है. सोना 43 रुपये ग‍िरकर खुला है, वहीं चांदी 1074 रुपये ग‍िरकर द‍िन की शुरुआत की है.

सोना (MCX Gold 5 April 2026): कल की गिरावट के बाद आज सोने में मामूली गि‍रावट देखी जा रही है. सुबह के शुरुआती कारोबार में सोना 160,350 रुपये से 160,228 रुपये के दायरे में ट्रेड कर रहा है.

विज्ञापन

चांदी (MCX Silver 5 May 2026): चांदी में भी कल की भारी गिरावट के बाद आज भी ग‍िर ही रही है. यह 266,888 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है .

LIVE UPDATES

Gold Silver Rate Today Live: कोलकाता में आज सोने का भाव

कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) के लिए ₹16,069 प्रति ग्राम, 22 कैरेट (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,730 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट (75% शुद्धता) के लिए ₹12,052 प्रति ग्राम है.

Gold Silver Prices Today Live: 1000 रुपये से ज्‍यादा ग‍िरा सोना

सोने में भारी ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. सोने के भाव में अभी 12:59 बजे 1085 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद सोने का भाव 159,186 रुपये प्रति‍ 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

Gold Silver Prices Today Live: चांदी 5000 रुपये से ज्‍यादा ग‍िरी

चांदी में ताबड़तोड़ ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. चांदी के भाव में अभी 12:27 बजे 5162 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद चांदी का भाव 262,800 रुपये प्रति‍ क‍िलोग्राम पर पहुंच गया है.

Gold Silver Prices Today Live: सोने चांदी का भाव

सोने के भाव में अभी सुबह 11:37 बजे 108 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद सोने की कीमत 160,163 रुपये पहुंच गई है. वहीं चांदी के भाव में 124 रुपये की तेजी द‍िख रही है, ज‍िसके बाद चांदी का दाम 268,086 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गया है.

Gold Silver Prices Today Live: चेन्‍नई में सोने की कीमत

चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹16,256 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,900 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,550 प्रति ग्राम है.

Gold Silver Prices Today Live: अलीगढ़ में सोने की कीमत

अलीगढ़ में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹16,139 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,793 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,108 प्रति ग्राम है.

Gold Silver Prices Today Live: आज बेंगलुरु में सोने की कीमत

आज बेंगलुरु में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹16,124 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,780 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,093 प्रति ग्राम है.

Gold Silver Prices Today Live: सोने चांदी का भाव

सोने के भाव में अभी सुबह 10.14 बजे 265 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद सोने का भाव 160,006 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी के दाम में 374 रुपये की मामूली ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद चांदी का भाव एमसीएक्‍स पर 267,588 रुपये प्रति‍ क‍िलोग्राम हो गया है.

Gold silver Prices Today Live: सोने चांदी का भाव

सोने चांदी के भाव में आज भी ग‍िरावट का रुख देखा जा रहा है. सोना 43 रुपये ग‍िरकर खुला है, वहीं चांदी 1074 रुपये ग‍िरकर द‍िन की शुरुआत की है. इस हल्‍की ग‍िरावट के बाद अभी सुबह 9 बजे सोना 160,228 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी का भाव 266,888 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया है.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ