सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से कहां गए Bill Gates?

Bill Gates Falls out of World Top 10 Richest: क्या आप जानते हैं बिल गेट्स दशकों में पहली बार दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। चलिए जानें इसका क्या है कारण

Bill Gates Falls out of World Top 10 Richest
विज्ञापन

Bill Gates Falls out of World Top 10 Richest: 1990 से शुरू होकर, लगभग 20 सालों तक, बिल गेट्स लगातार अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में सबसे अमीर या दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर रहे हैं। हालांकि, गेट्स की रैंकिंग पिछले वर्ष के 6वें स्थान से गिरकर 2023 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9वें स्थान पर आ गई है। 107 बिलियन डॉलर की संपत्ति के बावजूद, पिछले वर्ष उनकी कुल संपत्ति में 4 बिलियन डॉलर की कमी आई है, जबकि S&P 500 और Nasdaq 100 जैसे अमेरिकी शेयर इंडेक्स में 30% तक का उछाल देखने को मिला है।

ग्लोबल लेवल पर, गेट्स अब अरबपतियों में 12वें स्थान पर हैं, जो 1991 के बाद पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी संपत्ति में ये गिरावट उनके तलाक और बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण आई है।

विज्ञापन

2021 में हुआ तलाक

2021 में, बिल और मेलिंडा गेट्स का तलाक हो गया। तलाक समझौते के तहत, मेलिंडा को लगभग 29 बिलियन डॉलर मिले, जिससे वे अमेरिका की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गईं। इस तलाक के बाद, दोनों ने अपने-अपने काम पर फोकस किया। मेलिंडा ने पिवटल वेंचर्स नाम की एक कंपनी बनाई, जो महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम करती है। उन्होंने इस संगठन को 2 बिलियन डॉलर से अधिक का दान दिया है।

Bill Gates Falls out of World Top 10 Richest

इसी बीच बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स दोनों ने गेट्स फाउंडेशन को अगले 25 सालों तक चलाने का संकल्प भी लिया। हालांकि फाउंडेशन के नेतृत्व में बदलाव के बाद, कुछ लोगों को इस बात की चिंता है कि क्या फाउंडेशन महिलाओं और परिवारों पर अपना फोकस रखेगी।

विज्ञापन

बिल गेट्स ने खुद किया एक्सेप्ट

दूसरी तरफ बिल गेट्स ने भी ये एक्सेप्ट किया है कि समय के साथ उनकी रैंकिंग में गिरावट आने की संभावना है। गेट्स ने इस संभावना का भी जिक्र किया है कि वह और मेलिंडा साथ काम करना जारी नहीं रख सकते, लेकिन उन्होंने कंफर्म किया है कि गेट्स फाउंडेशन अगले 25 वर्षों तक काम करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ