Google के साथ किया काम, फिर खड़ी की 4300 करोड़ की कंपनी; कौन है यह IIT ग्रेजुएट?

Who is Aravind Srinivas in Hindi: आईआईटी से ग्रेजुएट एक शख्स ने पहले गूगल के साथ काम किया और फिर खुद की कंपनी खड़ी कर दी, जो 4300 करोड़ की है। इस कंपनी को जेफ बेजोस ने भी फंडिग की है।

aravind srinivas success story

Aravind Srinivas ने कैसे खड़ी की 4300 करोड़ की कंपनी (फोटो- एक्स)

Who is Aravind Srinivas in Hindi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों में से कुछ को कॉर्पोरेट कंपनियों में अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो खुद की कंपनी खड़ी करते हैं। आज हम बात ऐसे ही एक शख्स की करने वाले हैं, जिसने खुद की मेहनत के दम पर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। इस शख्स का नाम अरविंद श्रीनिवास है, जो Perplexity AI के सीईओ और सह-संस्थापक है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक

विज्ञापन

अरविंद श्रीनिवास ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक किया है। इसके अलावा, उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी भी की है। अरविंद ने डेनिस यारात्स, एंडी कोन्विंस्की और जॉनी हो के साथ मिलकर 2022 में एआई फर्म Perplexity AI की स्थापना की थी। इससे पहले, उन्होंने डीपमाइंड, गूगल और ओपनएआई में इंटर्नशिप भी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने ओपनएआई में एक शोध वैज्ञानिक की भूमिका भी निभाई।

जेफ बेजोस ने दी फंडिंग

विज्ञापन

अरविंद की कंपनी को इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस समेत कुछ लोगों ने 73.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 600 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी। इस फंडिंग राउंड को एनईए और डेटाब्रिक्स वेंचर्स के अतिरिक्त समर्थन के साथ इंस्टीट्यूशनल वेंचर पार्टनर्स ने लीड किया था। इसने Perplexity AI का मूल्य 520 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 4300 करोड़ रुपये आंका।

विज्ञापन

Perplexity AI की खासियत

Perplexity AI में एक चैटबॉट-शैली इंटरफ़ेस है, जिसके जरिए यूजर्स रोजमर्रा की भाषा में अपने सवाल पूछ सकते हैं। इसमें Copilot नामक AI असिस्टेंट भी दिया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं अरविंद

अरविंद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। एक्स पर उनके 45.6K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ