Amit Kalyani Richest Billionaire : अमित कल्याणी भारत फोर्ज लिमिटेड में संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं, जो पुणे स्थित कल्याणी समूह का एक हिस्सा है। वह अपने फैमली बिजनेस में तीसरी पीढ़ी के व्यवसायी हैं। बता दें कि अमित कल्याणी ग्रुप के चेयरमैन बीएन कल्याणी के बेटे हैं। फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीय सूची 2023 के अनुसार, वह ऑटोमोटिव क्षेत्र में भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बीएन कल्याणी की रियल टाइम में कुल संपत्ति 31,630 करोड़ रुपये है।
उनके बेटे अमित 1999 से भारत फोर्ज(Bharat Forge) के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपना करियर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शुरू किया और आईटी और फाइनेंस में चले गए। वह मई 2004 से समूह के कार्यकारी निदेशक रहे हैं।
विदेश में की पढ़ाई
अमित ने बकनेल यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया, यूएस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है। वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ओपीएम स्नातक और वाईपीओ सदस्य भी हैं। अमित की शादी दीक्षा से हुई है। दोनों के तीन बच्चे हैं। दोनों ने 2015 में द कल्याणी स्कूल की स्थापना की। कल्याणी समूह स्पेशल केमिकल के साथ-साथ स्टील, हाई-टेक, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करता है। बता दें कि 20 अक्टूबर तक भारत फोर्ज का बाजार पूंजीकरण 49,867 करोड़ रुपये है।
3 बिलियन डॉलर की कंपनी
लगभग 3 बिलियन डॉलर के राजस्व वाले कल्याणी समूह की स्थापना 1966 में अमित के दादा स्वर्गीय डॉ. एनए कल्याणी ने की थी। अमित पिछले एक दशक से समूह की रणनीति को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
संबंधित खबरें
Gold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
54 mins agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
4 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
4 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
15 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines