Amazon की नौकरियों पर फिर से चली छंटनी की तलवार, हजारों युवाओं की अंधकारमय हो चुकी है दिवाली
Amazon में फिर से छटनी का दौर चल रहा है। कंपनी साल भर में 27,000 लोगों की नौकरी ले चुकी है।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Amazon Layoff News: ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन ने अपने स्टाफ को बड़ा झटका दे दिया है, दरअसल गेमिंग डिवीजन से कंपनी ने तकरीबन 180 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। इससे पहले अमेजन म्यूजिक स्ट्रीमिंग से भी लोगों को निकल चुकी है। अभी तक टोटल निकाले गए लोगों की बात करें तो 27,000 लोग अमेजन से निकाले जा चुके हैं। इसकी जानकारी सोमवार की एक रिपोर्ट में अमेजन की तरफ से दी गई है।
Amazon layoffs continue: Games division implements second round of restructuring; 180 jobs eliminatedhttps://t.co/97Z9ZLdrcu
— Business Today (@business_today) November 14, 2023
अमेजन के वाइस प्रेसिडेंट ने एक मेल में लिखा है कि, ‘हमने कुछ महीने पहले रिस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया था। जिससे हम अपना फोकस उन डिपार्टमेंट पर कर सकें जहां से कंपनी को प्रॉफिट और ग्रोथ की अच्छी संभावना हो।’
इन आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी की हालत अभी ठीक नहीं चल रही है। पूरे साल में अमेजन ने 27,000 लोगों को निकाल दिया है। गेमिंग यूनिट में ही ये दूसरी बार छंटनी हुई है। इससे पहले अप्रैल में 100 लोगों को इसी यूनिट से निकाल दिया गया था।
ऐसा नहीं है कि अमेजन ही लोगों को निकाल रही है, बल्कि अमेरिका में लगभग सभी टेक कंपनियों की स्थिति यही है। कोरोना के बाद से कंपनियों ने बड़े पैमाने पर हायरिंग की थी, लेकिन अब जब प्रॉफिट कंपनी नहीं बना पा रही है तो फिर छंटनी का मामला शुरू हो चुका है। इससे कंपनी के अंदर काम करने वाले कर्मचारी अपने फ्यूचर को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: