हफ्ते के दूसरे दिन की शुरुआत बुलियन मार्केट के लिए काफी सकारात्मक रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कीमती धातुओं ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया है. MCX पर आज सोने के भाव में 1% से ज्यादा और चांदी के दाम में करीब 4% का उछाल दिख रहा है. बाजार के जानकारों का मानना है कि इस तरह का बाउंस बैक अक्सर शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए एक मौका होता है. लेकिन, चांदी में 4% से ज्यादा की तेजी यह दिखाती है कि औद्योगिक मांग और निवेश, दोनों का संतुलन अभी भी बहुत मजबूत है.
Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में कितना महंगा हो गया पेट्रोल का भाव, चेक करें यहां
आज के लेटेस्ट रेट्स (MCX)
चांदी (Silver): आज चांदी की कीमतों में 4.2% का बड़ा उछाल देखने को मिला है. इसके बाद भाव 278,339 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं.
सोना (Gold): सोने के भाव में भी लगभग 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह 161,791 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
क्यों आई बाजार में यह तेजी?
कल जो बाजार ठंडा था, वह अचानक गर्म क्यों हो गया? इसके पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण माने जा रहे हैं:
अमेरिकी डॉलर की कमजोरी: आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर में गिरावट देखी गई है. डॉलर कमजोर होने का सीधा फायदा सोने और चांदी जैसे कमोडिटीज को मिलता है. जब डॉलर गिरता है, तो सोना-चांदी दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सस्ते हो जाते हैं, जिससे डिमांड बढ़ जाती है.
भू-राजनीतिक उम्मीद (Geopolitical Hopes): हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव (US-Iran) के जल्द समाप्त होने की उम्मीद जगी है. बाजार अनिश्चितता कम होने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है.
सेफ-हेवन डिमांड: हालांकि तनाव कम होने की उम्मीद है, फिर भी निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर गोल्ड और सिल्वर पर भरोसा बनाए हुए हैं.
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
24 mins agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
3 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
3 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
19 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
21 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
21 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
22 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines