Child driving mercedes car news in hindi: आपने बच्चों को टॉय कार या टॉय बाइक चलाते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसी वीडियो वायरल है जिसमें छोटा सा बच्चा लग्जरी कार mercedes benz को चला रहा है। न ही केवल उसने कार चलाई बल्कि कार को सुरक्षित अपने गैरेज में भी खड़ा किया। बच्चे की इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। उसके ड्राइविंग स्किल्स को देखकर अच्छे-अच्छे ड्राइवर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। चंद सेकंड के वीडियो को देखकर लोग एन्जॉय कर रहे हैं।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
कार के फ्रंट और रियर दोनों जगह कैमरे
तेजी से वायरल हो रही इस इंस्टाग्राम रील में छोटा बच्चा mercedes कार के ड्राइवर सीट पर बैठा है। वह स्टीयरिंग व्हील पर लटका हुआ है। वीडियो देखने में किसी घर के गैरेज का लग रहा है। बच्चा इतना छोटा है कि उसके पैर बमुश्किल ब्रेक और रेस पैडल तक पहुंच रहे हैं। कार के फ्रंट और रियर दोनों जगह कैमरे लगे हुए हैं। बच्चा उन्हीं कैमरों की मदद से स्क्रीन में देखकर कार को आगे-पीछे करता है। कुछ क्षण ऐसा करने के बाद वह कार को गैरेज में बड़े ही सावधानी से बैक करके खड़ा कर देता है।
एटीट्यूड में कार से उतरता हुआ दिखा बच्चा
वीडियो को देखकर लग रहा है कि बच्चे को कार चलाने की काफी प्रैक्टिस है। चंद सेकंड की इस वीडियो में एक बार भी कार आसपास किसी चीज पर टच तक नहीं होती है। बच्चा काले रंग की कैप और चश्मा लगाए हुए है। उसने ब्लू रंग की शर्ट और व्हाइट रंग के जूते पहनें हुए हैं। वीडियो के आखिर में बच्चा बेहद एटीट्यूड में कार से उतरता हुए दिखता है। वीडियो बाहर खड़े किसी व्यक्ति ने बनाया है। वीडियो पर अभी तक 15313 हजार लाइक आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग बच्चे व उसकी ड्राइविंग स्किल्स को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
12 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
16 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
19 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines