2024 Upcoming bikes details in hindi: इंडियन टू व्हीलर बाजार में हैवी पावरट्रेन बाइक्स का अलग ही क्रेज है। महंगी होने के बाद भी लोग इन्हें पसंद करते हैं। इसी सेगमेट में दो शानदार बाइक साल 2024 में लॉन्च होने वाली हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Benelli Leoncino 800 और Husqvarna Vitpilen 401 की। फिलहाल कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा तो नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दोनों बाइक 2024 के मध्य तक बाजार में पेश कर दी जाएंगी। आइए आपको इन दोनों की कीमतों और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
वीडियो पर क्लिक कर देखें Benelli Leoncino 800
Benelli Leoncino 800
Benelli की बाइक बेहद स्टाइलिश होती हैं, इस नई बाइक में 754cc का इंजन मिलेगा। यह शानदार बाइक 81 bhp की पावर और 67 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। अनुमान है कि यह बाइक जनवरी 2024 तक बाजार में लॉन्च कर दी जाए। वेबसाइट बाइक वाले के अनुसार इसकी कीमत 8 से 9 लाख के बीच रखी जा सकती है। यह हाई स्पीड बाइक होगी, जो सड़क पर 190 kmph की टॉप स्पीड देगी। इस बाइक में 17 इंच के टायर साइज मिलेंगे। वहीं, कंपनी इसमें स्पोक व्हील देगी, जो इसके लुक्स को बढ़ाएंगे। बाइक में दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिल सकती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Husqvarna Vitpilen 401
Husqvarna Vitpilen 401
यह जबरदस्त बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। इसमें कंपनी 373 cc का पावरफुल इंजन मिलेगा। Husqvarna Vitpilen 401 सड़क पर 43 bhp की पावर देगी। अनुमान है कि यह बाइक 2.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। सड़क पर इस बाइक की टक्कर Royal Enfield Continental GT 650 और BMW R nineT से होगी। यह स्टाइलिश रेसर बाइक है जिसमें स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में स्पोक व्हील हैं, जो स्मूथ सड़क के अलावा खराब रास्तों और पानी में हाई परफॉमेंस देते हैं। इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
7 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
10 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines