TVS Iqube EV sales details in hindi: टीवीएस पेट्रोल और ईवी दोनों सेगमेंट में स्कूटर ऑफर करता है। कंपनी का इलेक्ट्रिक इंजन में एक स्मार्ट स्कूटर है TVS Iqube EV. यह स्कूटर 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।
इसमें अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार दिया गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसके कुल 1.89 लाख यूनिट्स की सेल हुई थी। जबकि 2023 इसी अवधि में इसके 96654 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
5 घंटे में होता है फुल चार्ज
TVS Iqube EV 2020 जनवरी में लॉन्च हुआ था। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलता है। इसकी सीट हाइट 770 mm रखी गई है, यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
साल दर साल कितना बिका TVS Iqube EV
फाइनेंशियल ईयर संख्या
2020 62 (जनवरी से मार्च)
2021 1061
2023 96654
2024 1.89 लाख
TVS Iqube EV में मिलते है ये फीचर्स
- स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है।
- TVS के इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है।
- इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है।
- स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील है।
- बाइक का धाकड़ इंजन 3000 W का पावर देता है।
दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन
TVS Iqube EV में दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक आते है। इस स्टाइलिश स्कूटर में U शेप LED DRL दिए गए हैं। इसमें चौड़ी और आरामदायक सीट है। स्कूटर में बड़ा फुटबोर्ड, लगेज हुक, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kW दो बैटरी पैक आते है।
ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
ये भी पढ़ें: Honda और Suzuki के ये स्कूटर हैं बेस्ट, कम वजन और चलाना भी आसान, जानें कीमत और माइलेज
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
23 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines