---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

Bajaj Pulsar NS400Z में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पिछले टायर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देते हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलती है, यह शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।

Bajaj Pulsar NS400Z VS Triumph Speed 400: बाजार में हाई स्पीड बाइक्स का बड़ा क्रेज है। इसी कड़ी में Bajaj ने पिछले दिनों अपनी नई बाइक Pulsar NS400Z लॉन्च की है। यह बाइक बाजार में पहले से मौजूद Triumph Speed 400 से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

यह दोनों हाई पावर बाइक्स हैं जिनमें 400 सीसी तक का इंजन मिलता है। इनमें डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलाइट मिलती हैं। आइए आपको इन दोनों मोटरसाइकिलों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar NS400Z

 

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar NS400Z में चार कलर ऑप्शन 

यह नई बाइक चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आती है और फिलहाल इसका एक वेरिएंट अवेलेबल है। पिछले दिनों लॉन्च हुई इस बाइक को आप महज 5000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं, जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी। बजाज की इस बाइक में 373cc का इंजन मिलता है, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करता है। बाइक शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम में ऑफर की जा रही है। Bajaj Pulsar NS400Z में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पिछले टायर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देते हैं।

Pulsar NS400Z में तगड़े फीचर्स

  • बाइक में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • इसमें लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है।
  • बाइक में 39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क दिया गया है।
  • इसमें एलईडी हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलती है।
  • यह बाइक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आती है।

Triumph Speed 400 में 6-स्पीड गियरबॉक्स 

यह डैशिंग बाइक 2.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें 398.15cc का इंजन दिया गया है। ट्रायम्फ का धाकड़ इंजन 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जो इसे हाई स्पीड देता है। कंपनी बाइक में 29.8 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है।

---विज्ञापन---

Triumph Speed 400 में ये फीचर्स

  • बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
  • इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
  • Triumph का वजन 176 kg है, इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
  • बाइक की सीट हाइट 790 mm की है, इसमें LED हेडलैंप दिए गए हैं।
  • बाइक में डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

ये भी पढ़ें: Honda और Suzuki के ये स्कूटर हैं बेस्ट, कम वजन और चलाना भी आसान, जानें कीमत और माइलेज

First published on: May 08, 2024 05:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola