TVS iQube discount on Diwali 2024: TVS अपने स्कूटरों में ट्रेंडी कलर और हाई स्पीड ऑफर करता है। कंपनी के स्कूटर एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं। इसी कड़ी में टीवीएस का एक हाई सेल स्कूटर है TVS iQube. कंपनी अपने इस स्कूटर पर 20000 का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कैश डिस्काउंट के अलावा कंपनी अपने इस स्कूटर 5 याल या फिर 70000 km (जो भी पहले हो जाए) पर 5999 रुपये तक की सर्विस फ्री करेगी।
बता दें TVS iQube पूरी तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे कंपनी बाजार में 1.13 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर करती है। इस पर डिस्काउंट ऑफर लागू होगा, ये स्टाइलिश स्कूटर U शेप एलईडी डीआरएल के साथ मिल रही है। इसमें अलॉय व्हील मिलते है, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। स्कूटर में सिंपल हैंडलबार के अलावा सिंगल पीस सीट दी गई है, जो आरामदायक सफर देती है।
TVS Iqube EV में 2 बैटरी पैक
TVS Iqube EV में कंपनी दो अलग-अलग बैटरी पैक (2.25kWh और 4.4kW) ऑफर कर रही है। ये न्यू जनरेशन स्कूटर 78 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। कंपनी के अनुसार ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 75 से 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। यह स्कूटर डिजिटल मीटर, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और एलईडी लाइट मिलती है।
ये भी पढ़ें: 19 kmpl की माइलेज, 5.99 लाख कीमत, इस नई कार में सामान रखने के लिए दिया गया 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
TVS Iqube EV में 12 इंच के टायर साइज
TVS Iqube EV में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। राइडर की सेफ्टी के लिए स्कूटर के फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक आते हैं। टीवीएस ने अपने इस स्कूटर में 770 mm की सीट हाइट दी है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज आता है, जिससे आप इसमें हेलमेट, लैपटॉप और अपना अन्य सामान रखकर आसानी से सफर कर सकते हैं।
TVS Iqube EV में 3000 W की पावर
यह स्कूटर दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में आता है। ये स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। बाइक का धाकड़ इंजन 3000 W का पावर देता है। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है, जिससे टूटी सड़कों पर ड्राइवर को झटके नहीं लगते। इस स्कूटर में बड़ा फुटबोर्ड, लैगस्पेस और लगेज हुक मिलता है।
ये भी पढ़ें: 34kmpl की माइलेज, 6.66 लाख कीमत, Maruti की इस कार के हर दिन बिक रहे 500 यूनिट्स
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines