19 kmpl की माइलेज, 5.99 लाख कीमत, इस नई कार में सामान रखने के लिए दिया गया 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

इस नई कार में एल शेप के नए डीआरएल दिए गए हैं, इसमें इंटीग्रेटेड फॉग लैंप के साथ नया फ्रंट बंपर मिलेगा। कार में 16 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील हैं।

Nissan Magnite Facelift, Nissan Magnite Facelift Launched In India, Nissan Magnite Facelift features, Nissan Magnite Facelift mileage, Nissan Magnite Facelift price

Nissan Magnite

विज्ञापन

Nissan Magnite Facelift gets a bunch of added features: दिवाली के नजदीक आते ही कार निर्माता कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को Nissan Magnite Facelift को लॉन्च किया गया है। कार में 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है, जिसे बढ़ाकर 540 लीटर तक किया जा सकता है। ये फैमिली कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी आएगी।

Nissan Magnite Facelift में क्या नया

जानकारी के अनुसार पहले के मुकाबले 2024 Nissan Magnite में सामने के हिस्से में मोटी क्रोम बॉर्डर और ग्लॉस ब्लैक इन्सर्ट दिया गया है, जिससे ये कार आगे से देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रही है। इसके अलावा कार में फ्रंट पर बड़ी और बोल्ड लुक ग्रिल लगाई गई है।

विज्ञापन

Nissan Magnite Facelift के बदले लुक्स

Nissan Magnite Facelift में अब एल शेप के नए डीआरएल दिए गए हैं, इसमें इंटीग्रेटेड फॉग लैंप के साथ नया फ्रंट बंपर मिलेगा। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो स्टाइलिश लुक देते हैं। कार की छत पर नए रूफ-रेल के साथ इस एसयूवी में सभी एलईडी लाइट्स मिलेंगी।

विज्ञापन

Nissan Magnite facelift में मिलेंगे ये नए फीचर

  • कार में एंबियंट लाइटिंग दी गई है, जो इसके इंटीरियर को धांसू लुक्स देती है।
  • निसान अपनी मैग्नाइट फेसलिफ्ट में प्लाज्मा क्लस्टर एयर आयनाइजर दे रहा है।
  • कार में ग्लोबल स्मार्ट Key और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और पूर्ण एलईडी लाइट मिलती है।
  • इस दमदार एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • ये कार 7-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मिलेगी।
  • कार में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिया गया है।
  • कार में में वायरलेस चार्जर, डैशकैम और जेबीएल स्पीकर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

कार में 150 kmph की टॉप स्पीड

Nissan Magnite facelift में में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में में 999 cc का दमदार इंजन मिलेगा। कार का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें सड़क पर मैक्सिमम 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें रियर सीट पर पावर विंडो और स्टाइलिश स्टीयरिंग मिलता है। ये कार 150 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ