Innova EV की आहट से SUV सेगमेंट में हलचल, जानें कब आएगी और कितनी होगी कीमत
Edited By Amit Kasana

Innova EV
Edited By Amit Kasana

Innova EV
Innova EV: Toyota इंडियन मार्केट में अपनी दमदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एक एसयूवी Innova को अब ईवी में लाने की तैयारी है। कार मार्केट में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने कंपनी को ऐसा करने को मजबूर किया है।
इससे पहले इंडोनेशिया में Innova के इलेक्ट्रिक वर्जन का ट्रायल होते देखा गया था। जापान की कार निर्माता कंपनी Toyota अपनी सबसे ज्यादा फेमस MPV Innova Crysta को ईवी में लाएगी। इसे इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया जा चुका है। जिससे अब भारतीय बाजार में इसके जल्द आने की उम्मीद है।
फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमत, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ईवी कार blanked-out grille और modified bumper के साथ आएगी। कार में स्टीयरिंग व्हील पर 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें हेडलाइट को नीले रंग से हाइलाइट किया गया है। फ्रंट बम्पर में वर्टिकल फॉग लैंप केसिंग हैं। अलॉय व्हील के साइड में ब्लू ग्राफिक्स भी हैं। इसका इंटीरियर ici edition पर आधारित है। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक कंपनी इसे भारत में पेश कर दे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। फिलहाल इनोवा में 2.4 लीटर डीजल दिया जाता है। इसकी शुरूआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरुम से अधिक होने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: