---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

पेट्रोल की टेंशन खत्म! Hero ला रहा पहली सबसे सस्ती Flex Fuel बाइक, इन दिन होगी लॉन्च, जानिए क्या है ये नई तकनीक

Hero MotoCorp 3 जून को अपनी पहली Flex Fuel बाइक लॉन्च करने जा रही है. यह बाइक पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिक्स फ्यूल पर भी चलेगी, जिससे लोगों का फ्यूल खर्च कम हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

भारत में बाइक खरीदने वाले लोगों के लिए अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है. देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp जल्द अपनी पहली Flex Fuel बाइक लॉन्च करने जा रही है. खास बात ये है कि यह बाइक सिर्फ पेट्रोल पर ही नहीं, बल्कि एथेनॉल मिले खास फ्यूल पर भी चलेगी. माना जा रहा है कि इससे लोगों का पेट्रोल खर्च कम हो सकता है और प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा. यही वजह है कि इस लॉन्च को सिर्फ नई बाइक नहीं, बल्कि भारत के फ्यूल सिस्टम में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है.

3 जून को होगी लॉन्च

Hero MotoCorp अपनी पहली Flex Fuel बाइक 3 जून को लॉन्च करेगी. इस खास इवेंट में सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari और पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri भी शामिल होंगे. सरकार लंबे समय से एथेनॉल वाले फ्यूल को बढ़ावा दे रही है और अब ऑटो कंपनियां भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं.

---खबर नीचे जारी है---

आखिर क्या होता है Flex Fuel?

Flex Fuel ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें बाइक या गाड़ी सिर्फ पेट्रोल पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और एथेनॉल के मिश्रण वाले फ्यूल पर भी चल सकती है. एथेनॉल एक बायोफ्यूल होता है जिसे गन्ने जैसी फसलों से तैयार किया जाता है. उदाहरण के तौर पर E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत एथेनॉल और बाकी पेट्रोल होता है.

फिलहाल भारत में ज्यादातर गाड़ियां E20 फ्यूल के हिसाब से बनाई जा रही हैं, लेकिन सरकार आने वाले समय में ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल को बढ़ावा देना चाहती है.

---खबर नीचे जारी है---

कैसी हो सकती है Hero की नई बाइक?

कंपनी ने अभी तक इस बाइक का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक Splendor या HF Deluxe प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. ये दोनों मॉडल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक्स में शामिल हैं. दरअसल Bharat Mobility Global Expo 2025 में Hero ने जो Flex Fuel बाइक दिखाई थी, उसका डिजाइन काफी हद तक HF Deluxe जैसा नजर आया था. ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाला मॉडल भी उसी प्लेटफॉर्म पर आ सकता है.

ये भी पढ़ें- कार को धूप से बचाने के चक्कर में न कर बैठें ये गलती, हो सकता है हजारों का चालान

---खबर नीचे जारी है---

भारत में पहले से कौन बेच रहा है Flex Fuel बाइक?

अभी भारतीय बाजार में Flex Fuel बाइक्स की संख्या काफी कम है. फिलहाल Suzuki Motorcycle India की Gixxer SF 250 Flex Fuel बाइक बिक्री में मौजूद है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.98 लाख रुपये है.

इसके अलावा Honda Motorcycle and Scooter India ने भी पहले Flex Fuel बाइक लॉन्च की थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया. वहीं अब Maruti Suzuki भी अपनी पहली Flex Fuel कार लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी WagonR का नया Flex Fuel वर्जन लॉन्च कर सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

क्यों खास मानी जा रही है ये टेक्नोलॉजी?

Flex Fuel टेक्नोलॉजी को भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अगर यह टेक्नोलॉजी बड़े स्तर पर सफल होती है तो लोगों का पेट्रोल खर्च कम हो सकता है. साथ ही एथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण भी घटाने में मदद मिल सकती है.

सरकार भी चाहती है कि भारत धीरे धीरे पेट्रोल पर अपनी निर्भरता कम करे. ऐसे में Hero की यह नई बाइक खासकर उन लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकती है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और बढ़ती पेट्रोल कीमतों से परेशान हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढे़ं- Tata Tiago EV 2026: पेट्रोल कारों से भी सस्ती Tata की नई EV, सिर्फ 35 मिनट में होगी चार्ज

First published on: May 29, 2026 08:59 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola