धाकड़ लुक्स और तगड़े फीचर्स, नए कलेवर में सबको चित कर देगी Tata Sumo, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

tata sumo new model 2023
Edited By Amit Kasana

tata sumo new model 2023
Tata Cars: कभी हाईवे व लंबे रास्तों में अकेले राज करने वाली Tata Sumo नए कलेवर व फीचर्स के साथ बाजार में फिर लौटने वाली है। कार एक्सपर्ट की मानें तो बाजार में यह Scorpio N और Innova Hycross को टक्कर देगी। वहीं, इस बार Tata इसे पहले से ओर पावरफुल 2.0-लीटर रोटेक डीजल इंजन में पेश कर सकता है।
फिलहाल कंपनी इस कार की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में अधिक खुलासा नहीं कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजार में कम्पटीशन को देखते हुए कंपनी इसकी शुरूआती कीमत 7.28 लाख रुपये से 8.68 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत रख सकती है। वहीं, अनुमान है के अगस्त 2023 तक यह कार बाजार में उपलब्ध होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में 140bhp का इंजन होगा जो अधिकतम 350Nm का टार्क जेनरेट करेगा। कार में 2936 सीसी का डीजल इंजन इसे किफायती बनाएगा। कार 15kmpl की दमदार माइलेज देगी। नई Sumo क्रूज कंट्रोल, ADAS, सनरूफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन का म्यूजिक सिस्टम, हैंड्स-फ्री मोबाइल फ़ोन रिसेप्शन, रूफ माउंटेड एसी, फॉग लैंप, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो समेत एसयूवी सेगमेंट का हर फीचर मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: