---विज्ञापन---

ऑटो

EMI पर Tata Safari लेनी है? जानिए हर महीने कितनी होगी किस्त और कितनी चाहिए सैलरी

अगर आप Tata Safari खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि इसकी ईएमआई कितनी बन सकती है और उसे चुकाने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए.

Tata Safari EMI Calculation: अगर आप एक बड़ी, मजबूत और फैमिली के लिए आरामदायक SUV खरीदने का सोचते हैं तो टाटा सफारी का नाम जरूर सामने आता है. भारतीय बाजार में यह कार लंबे समय से अपनी दमदार मौजूद हुए है. लेकिन कई लोग इसे खरीदना तो चाहते हैं, पर यह समझ नहीं पाते कि EMI पर कार लेने के लिए उनकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. अगर आप भी Tata Safari को फाइनेंस पर लेने की प्लानिंग कर हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि हर महीने कितनी ईएमआई आएगी और उसे आराम से चुकाने के लिए आपकी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए.

Tata Safari की कीमत कितनी है?

टाटा सफारी भारत में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 14 लाख रुपए से शुरू होकर लगभग 24 लाख रुपए तक जाती है. अलग-अलग वेरिएंट और फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत में फर्क आता है. इसलिए कार खरीदने से पहले यह तय करना जरूरी होता है कि आप कौन सा वेरिएंट लेना चाहते हैं और उस पर कुल खर्च कितना आएगा.

---विज्ञापन---

मंथली EMI कितनी बन सकती है?

अगर आप टाटा सफारी का बेस मॉडल Smart खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आमतौर पर बैंक या फाइनेंस कंपनियां कार की कीमत का करीब 80 से 85 प्रतिशत तक लोन दे देती हैं. ऐसे में आपको लगभग 15 से 20 प्रतिशत रकम डाउन पेमेंट के तौर पर देनी पड़ती है.
मान लें कि आप करीब 3.20 लाख से 3.60 लाख रुपए तक डाउन पेमेंट करते हैं. इसके बाद करीब 12.80 लाख से 13.40 लाख रुपए का कार लोन लेना पड़ सकता है. अगर यह लोन 9 से 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल की अवधि के लिए लिया जाए, तो आपकी मंथली ईएमआई लगभग 33,000 से 35,000 रुपए के बीच बन सकती है.

कार लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी

EMI तय करने के बाद सबसे जरूरी सवाल यह होता है कि आपकी सैलरी इतनी हो कि आप ईएमआई और बाकी खर्च आराम से संभाल सकें. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आपकी कुल मासिक आय का ज्यादा से ज्यादा 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा ही ईएमआई में जाना चाहिए. अगर आपकी ईएमआई करीब 33,000 रुपए बनती है, तो आपकी मंथली सैलरी कम से कम 90,000 रुपए से 1,00,000 रुपए के बीच होनी चाहिए. इससे आप बिना ज्यादा आर्थिक दबाव के कार की किस्त चुका सकते हैं.

---विज्ञापन---

बीमा का खर्च भी रखना होगा ध्यान में

कार खरीदने के साथ ही उसका बीमा करवाना भी जरूरी होता है. टाटा सफारी के लिए कार इंश्योरेंस का खर्च सालाना लगभग 40,000 से 60,000 रुपए तक हो सकता है. यह रकम हर साल देनी पड़ती है, इसलिए इसे अपने बजट में पहले से शामिल करना जरूरी है.

रखरखाव और सर्विस का खर्च

कार खरीदने के बाद उसका रखरखाव और समय-समय पर सर्विस भी करानी पड़ती है. टाटा सफारी के लिए सालाना रखरखाव और सर्विस का खर्च लगभग 15,000 से 20,000 रुपए तक मानकर चलना चाहिए. हालांकि यह खर्च आपके इस्तेमाल और ड्राइविंग के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है.

---विज्ञापन---

पेट्रोल या डीजल पर हर महीने कितना खर्च

कार चलाने का सबसे बड़ा खर्च ईंधन होता है. टाटा सफारी पेट्रोल या डीजल वेरिएंट के हिसाब से हर महीने लगभग 8,000 से 12,000 रुपए तक का ईंधन खर्च आ सकता है. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कार को महीने में कितनी दूरी तक चलाते हैं.

रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स का खर्च

नई कार खरीदते समय रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स भी देना पड़ता है. टाटा सफारी के मामले में यह खर्च लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक हो सकता है. यह रकम आमतौर पर कार खरीदते समय एक बार ही देनी पड़ती है.

---विज्ञापन---

अगर इन सभी खर्चों को जोड़कर देखा जाए तो कार की ईएमआई के अलावा भी हर महीने काफी खर्च जुड़ जाता है. ईंधन, सर्विस और अन्य खर्च मिलाकर लगभग 50,000 से 60,000 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च आ सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपनी आय, बचत और मासिक बजट का सही आकलन करना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में आर्थिक दबाव महसूस न हो.

ये भी पढ़ें- ड्राइविंग के दौरान दिखें ये 5 संकेत, समझ लें कार के टायर बदलने का वक्त आ गया

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2026 01:11 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola