---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

5 डोर में आएगी Tata की नई EV कार, एडवांस फीचर्स के साथ मिलेंगे जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

Tata Sierra EV: यह पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक कार होगी। इसमें सिंगल चार्ज पर लगभग 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।

Tata Sierra EV 5-door design launch soon: टाटा मोटर्स अपनी कारों में जरूरत के मुताबिक बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर अपनी हाई सेल एसयूवी टाटा नेक्सन का नया अपडेट मॉडल लॉन्च किया था। अब कंपनी की नजर ईवी मार्केट पर है। इसी कड़ी में टाटा कभी एसयूवी मार्केट में राज करने वाली अपनी शानदार कार Tata Sierra का EV वर्जन लेकर आने वाला है। हाल ही में कंपनी ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है कि यह 5 डोर कार होगी। बता दें महिंद्रा थार भी साल 2024 के अंत तक 5 डोर में आ सकती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Tata Sierra EV पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक कार

यह नई कार पांच सीटर होगी। इसमें रियर सीट को हटाकर सीट बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बिग साइज एसयूवी की डिलीवरी डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह कार साल 2025 तक इंडिया में लॉन्च होगी। अभी इसके प्रोडक्शन नंबर को बढ़ाने पर काम हो रहा है। Tata Sierra EV पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक कार होगी। इसमें सेफ्टी के लिए आगे ड्राइवर केबीन में और पीछे दोनों जगह एयरबैग मिलेंगे। इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Sierra  कॉन्सेप्ट वर्जन, नई कार भी इससे मिलती-जुलती होगी 

---विज्ञापन---

सिंगल चार्ज पर 400 Km तक की ड्राइविंग रेंज 

फिलहाल Tata Sierra EV 5-door के पावरट्रेन के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 400 Km तक चलेगी। इंटीरियर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी स्क्रीन और पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप राइडर को इस कार को चलाने का बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा। इतना ही नहीं यह कार बड़े टायर साइज और अलॉाय व्हील के साथ ऑफर होगी। इसमें चार्जिंग प्वाइंट आगे मिल सकता है, इसके फ्रंट लुक बेहद बॉक्सी और मस्कुलर स्टाइल में मिलने का अनुमान है।

First published on: Dec 09, 2023 08:49 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola