हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर अपनी फैमिली की जान की है चिंता तो खरीदें सेफ्टी में 5 स्टार वाली यह कारें

Tata Punch में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट केबीन में डुअल एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Safest Cars in India Global NCAP Rating 2023

Tata Punch: हमें अपने लिए ऐसी कार चाहिए होती है जो सेफ हो। हम अपनी फैमिली के लिए ऐसी कार चाहते हैं जिसमें किसी अनहोनी या सड़क हादसा होने पर जानमाल का नुकसान कम से कम हो। बाजार में ऐसी ही कुछ जबरदस्त कारें हैं जिन्हें सेफ्टी में फुल मॉर्क्स प्राप्त हैं। इनमें एयरबैग से लेकर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं जिन्हें Global NCAP Rating 2023 क्रेश टेस्ट में 5 स्टोर रेटिंग प्राप्त है। आपको बता दें Global NCAP कार में सेफ्टी फीचर्स के हिसाब से एडल्ड और चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग जारी करती है।

 

Tata Punch

इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट केबीन में डुअल एयरबैग, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा और ISOFIX एंकर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। यह पांच सीटर कार है। यह एसयूवी सेगमेंट की कार 1199 cc इंजन के साथ आती है। यह कार 366 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है। Tata punch में 9 कलर आते हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। इसमें सीएनजी वर्जन भी आता है। जल्द ही इसका ईवी वर्जन भी आने वाला है।

विज्ञापन

Tata Harrier

इस धांसू कार में 7 एयरबैग मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। यह कार को टर्न लेने के समय कंट्रोल करता है। इस एसयूवी कार में हिल असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 15.49 लाख एक्स शोरूम प्राइस में आती है। यह डीजल वेरिएंट में आती है। Tata Harrier इसमें 1956 cc का इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसिशन ऑफर की जा रही है। कार में 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में सात कलर ऑप्शन मिल रही है।

Volkswagen Virtus

इस कार में एक या दो नहीं आगे और पीछे कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलती है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का भी फीचर है, जो पहाड़ों पर कार को पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है। इस सेडान कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। यह 5 सीटर सेडान कार है। यह कार शुरुआती कीमत 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में दो इंजन ऑप्शन है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। कार में सात कलर ऑप्शन आते हैं। कार में 179 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। Volkswagen Virtus 1498 cc के इंजन के साथ आती है। यह कार 147.51 bhp की पावर देती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola