Tata Punch EV: कम दाम और लंबी रेंज के साथ जल्द सड़कों पर दौड़ेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें

car (55)

Picture Credit: Google

Tata Punch EV: लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। लोग अपना रुख अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदनें से एक तो पेट्रोल-डीजल की टेंशन से छुटकारा तो मिलता ही हैं साथ ही ये वाहन अच्छी माइलेज भी देते हैं। बड़ी-बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में उतार रही हैं।

इसी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अब घरेलु ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक दूसरे को टक्कर देने वाली हैं। दोनों ही कंपनियों ने शानदार फीचर्स के साथ अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कारों को अनवील किया हैं।

ये कहना अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आने वाले 2-3 सालों में भारत की सड़कों पर टाटा और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा होगा। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में अल्ट्रोज ईवी के साथ-साथ टाटा पंच ईवी भी लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अपकमिंग टाटा पंच ईवी में नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी की तरह ही Ziptron Technology देखने को मिल सकती है। आपको ये भी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार में 55 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर और 26 किलोवॉट का लीथियम आयन बैटरी पैक दिया जाएगा।, जो कि 74 बीएचपी की पॉवर और 170 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस कार की बैटरी सिंगल चार्ज में 300km तक रेंज दे सकती है।

खबर यह भी है कि यह इलेक्ट्रिक कार 10 लाख की शुरुआती कीमत पर आ सकती है लेकिन कंपनी जल्द ही इस ईवी की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि कर सकती है। आपको ये भी बता दें कि टाटा का सन् 2025 तक 10 इलेक्ट्रिक कारों को भारत की सड़कों पर उतारने का प्लान है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ