News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Top 100cc Bikes for daily use: देश में 100cc बाइक्स खूब बिकती हैं। यह एक ऐसा सेगमेंट है जो ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद आता है जो रोजाना बाइक से निकलते हैं। अगर आप रोजाना 50-60 किलोमीटर तक बाइक से ही ट्रेवल करते हैं तो 100cc बाइक्स आपके लिए काफी उपयोगी साबित जो सकती हैं। इतना ही नहीं इन बाइक्स का रख रखाव भी काफी सस्ता पड़ता है। यहां हम आपको तीन सबसे किफायती बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं..

बजाज ऑटो की प्लेटिना 100 एक भरोसेमंद बाइक है। डेली यूज़ के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सॉफ्ट और लंबी सीट आपको थकने का नहीं। इंजन की बात करें तो इस बाइक में 102cc का DTS-i, इंजन लगा है जो 7.9PS की पावर जनरेट करता है इस बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm के ड्रम ब्रेक लह्गे है ये वाली एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम है इस बाइक का वजन 117 किलोग्राम है।

मोटोकॉर्प की पैशन प्रो काफी लंबे समय से ग्राहकों को लुभा रही है। इस बाइक का सिंपल डिजाइन और इसका इंजन इसके प्लस पॉइंट हैं। डेली यूज़ के लिए आप इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 82,451 है। पैशन प्रो में 97.2cc का इंजन लगा है जो 5.9PS की पावर मिलती है। इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक (IBS)की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के व्हील्स मिलते हैं।

एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS Sport सबसे स्पोर्टी और स्टाइलिश बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 हजार रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो बाइक में 110cc का इंजन लगा है जो 6.03kw की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है इस बाइक की टॉप स्पीड 90km/h है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं और दोनों ही टायर्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा है। डेली यूज़ के लिए यह बढ़िया बाइक है।
ये तीनों ही बाइक्स रेगुलर राइड के लिए अच्छी हैं। बंपर टू बंपर ट्रैफिक में भी इन्हें चलाना आसान है। बस एक कमी जो इन बाइक्स में हमें नजर आती है, और वो ही इनमें डिस्क ब्रेक का ना होना। उम्मीद है कंपनियां सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में इस फीचर को शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरी मारुति की सस्ती 7 सीटर कार की बिक्री, 27km का देती है माइलेज
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।