---विज्ञापन---

ऑटो

15 जुलाई को आएगी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक MPV, मारुति अर्टिगा के लिए बनेगी खतरा!

2025 Carens Clavis EV: भारत की पहली फैमिली इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च के लिए तैयार है। 15 जुलाई को नई Carens Clavis EV को लॉन्च किया जा रहा है। इसकी संभावित कीमत 18 लाख रुपये से तक जा सकती है। माना जा रहा है कि मारुति अर्टिगा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं...

2025 Carens Clavis EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अच्छी बात ये है कि अब कम से कम 400km से 500km तक की रेंज वाले मॉडल बाजार में उतारे जा रहे हैं। इतना ही नहीं EVs की कीमत भी अब पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के बराबर आ गई हैं। यही कारण है कि लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को अपने गैराज की शोभा बना रहे हैं। फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए अब Kia अपनी नई Carens Clavis EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने खुलासा भी कर दिया है कि 15 जुलाई को इसे लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि मारुति अर्टिगा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइये जानते हैं क्या यह वाकई अर्टिगा के लिए खतरा बन सकती है…

---विज्ञापन---

Kia Carens Clavis EV के डिजाइन में नयापन देखने को मिल सकता है। यह मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी अलग हो सकती है। यह एक प्रीमियम MPV के रूप में आएगी। इसमें नए Alloy व्हील्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें DRLs के नई LED हेडलाइट मिलेगी। इतना ही नहीं Clavis EV में नए डिजाइन वाले ORVMs भी मिलेंगे, ये रेगुलर मॉडल से बड़े साइज़ में होंगे।

इसके फ्रंट में नई ग्रिल मिलेगी जो इसके डिजाइन को पेट्रोल मॉडल के जैसा रख सकती है। इसके अलावा स्पोर्टी लुक देने के लिए गाड़ी में रूफ रेल, बॉडी कलर क्लेडिंग और सिल्वर इंसर्ट मिलेगा। Clavis EV के बाहरी डिजाइन में सिल्वर और क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। रियर में नई LED टेललाइट मिल सकती है। इंटीरियर की बात करें तो Clavis EV में स्मार्ट केबिन मिल सकता है। इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं रहने वाली।

---विज्ञापन---

7 लोगों के बैठने की जगह

---विज्ञापन---

नई Clavis EV में स्पेस काफी अच्छा रहने वाला है। 7 लोगों के बैठने की जगह इसमें मिलेगी। इसकी 2nd रो में 3 लोग और 3rd रो में 2 लोग ही बैठ सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें Maruti Ertiga से ज्यादा स्पेस मिलेगा। सभी रो के लिए AC वेंट की सुविधा मिलेगी। बाकी अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है।

बैटरी, रेंज और कीमत

---विज्ञापन---

नई Carens Clavis EV में 51.4 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, और फुल चार्ज में यह 490km की रेंज ऑफर करेगी। फिलहाल इसके चार्जर के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक कंपनी इसे 18 लाख की एक्स-शोरूम कीमत में पेश कर सकती है। अभी तक भारत में Carens Clavis EV का मुकाबला करने वाली कोई और इलेक्ट्रिक MPV नहीं है…ऐसे में Ertiga की बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि पहली EV देश में आ रही है। इसकी रेंज भी अच्छी बताई जा रही है।

ऐसे में जो लोग 300-400 किलोमीटर तक घूमने निकल पड़ते हैं गाड़ी से उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति सुजुकी भी अपने EV पोर्टफोलियो को बड़ा करने में लगी है। जल्द ही इलेक्ट्रिक विटारा को बाजार में उतारा जाएगा। उसके बाद Ertiga EV भी दस्तक दे सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV, ग्राहकों की पहली पसंद बना ये मॉडल

First published on: Jul 12, 2025 01:13 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

बनी कालरा (BANI KALRA) एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का एक्सपीरिएंस है। फिलहाल न्यूज़ 24 हिंदी में Deputy News Editor- Auto & Tech के तौर पर कार्यरत हैं। भारत के बेस्ट ऑटो शो और टेक शो के लिए इन्हें न्यूज़ एंड टेलीविजन (NT Awards) मिल चुका है। टोकोयो मोटर शो, चाइना मोटर शो, चाइना टेक शो और ऑटो एक्सपो को बड़े पैमाने पर कवर किया है। इंडिया के बेस्ट ऑटो-टेक जर्नलिस्ट में इनका नाम शुमार है। इन्हें निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड समीक्षा के लिए जाना जाता है। News 24 से पहले ये Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran और P7 News के साथ काम कर चुके है।

Read More

Bani Kalra

बनी कालरा (BANI KALRA) एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का एक्सपीरिएंस है। फिलहाल न्यूज़ 24 हिंदी में Deputy News Editor- Auto & Tech के तौर पर कार्यरत हैं। भारत के बेस्ट ऑटो शो और टेक शो के लिए इन्हें न्यूज़ एंड टेलीविजन (NT Awards) मिल चुका है। टोकोयो मोटर शो, चाइना मोटर शो, चाइना टेक शो और ऑटो एक्सपो को बड़े पैमाने पर कवर किया है। इंडिया के बेस्ट ऑटो-टेक जर्नलिस्ट में इनका नाम शुमार है। इन्हें निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड समीक्षा के लिए जाना जाता है। News 24 से पहले ये Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran और P7 News के साथ काम कर चुके है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola