क्या सच में बंद हो गई Bajaj Pulsar N150? वेबसाइट से भी हटाया

Bajaj Pulsar N150 को यूथ को ध्यान में रखते हुए बनाया था, लेकिन अब शायद आप इस बाइक को खरीद नहीं सकेंगे। बजाज ने इस बाइक को वेबसाइट से भी हटा दिया है। आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह हो सकती है।

Bajaj N150
विज्ञापन

Bajaj Pulsar N150 Discontinued:बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज भारत में खूब पसंद की जा रही है। इस सीरीज में कई मॉडल आपको देखने को मिल जाएंगे। कंपनी ने हर बजट, इंजन और जरूरत के हिसाब से मॉडल तैयार किये हुए हैं। पल्सर सीरीज में N150 मॉडल काफी तेजी से पॉपुलर हुआ। यूथ को इस बाइक के टारगेट भी किया। फिर अचानक कंपनी की वेबसाइट पर नजर पड़ी तो पाया कि ये बाइक अब वहां से हटा दी गई है। अब इसके पीछे क्या कारण हैं? क्यों कंपनी ने ऐसा किया? यही सब कुछ जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

बिक्री में हुई लगातार गिरावट

 मई में पल्सर क्लासिक और N 150 की 15937 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 29,386 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि खराब बिक्री के चलते कंपनी को Pulsar N150 को बंद करना पड़ा । खबर यह भी आ रही है कि आने वाले दिनों में कंपनी पल्सर 150 क्लासिक की भी बिक्री बंद कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

इंजन और पावर

विज्ञापन

इंजन की बात करें तो Bajaj Pulsar N150 में 149.68cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 14.3 bhp की पावर और  13.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है।

राइडर की सेफ्टी के लिए इस बाइक में सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा मिलती है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती थी। इतना ही नहीं बाइक में 17 इंच के alloy व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें आपको माइलेज, स्पीड, बैटरी और अन्य जरूरी जानकारी मिलती है। Bajaj Pulsar N150 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत में बिक रही थी । उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसका अपडेटेड मॉडल कुछ समय बाद बाजार में उतार सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ