हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

12 लाख में खरीदी कार निकली खटारा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

Accidental Tata Tiago EV video details in hindi: कार मालिक का आरोप है कि उसे 12 लाख रुपये में खराब कार दी गई।

विज्ञापन

Accidental Tata Tiago EV video details in hindi: नई कार में खराबी आने के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वेस्ट बंगाल का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कार मालिक का आरोप है कि उसे कंपनी ने नई बताकर पुरानी और दुर्घटनाग्रस्त Tata Tiago EV कार 12 लाख रुपये में बेची है। कार में आवाज और अन्य परेशानी आने के बाद उसने जब कंपनी से इसकी शिकायत की तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। कार लंबे समय से सर्विस सेंटर पर ही खड़ी है।

नई कार देने की मांग 

युवक ने X (पहले ट्विटर) पर कार की वीडियो और फोटो शेयर की हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार कार में आवाज आने पर कंपनी ने उसमें जगह-जगह वेल्डिंग कर दी। जिससे उसकी सेफ्टी पहले से ओर कमजोर हो गई है। कार 27 नवंबर 2023 से सर्विस सेंटर में है। कार मालिक का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस बारे में  शिकायत की लेकिन उन्हें नई कार नहीं दी जा रही है।

लोग कमेट में दे रहे कंज्यूमर कोर्ट जाने की सलाह

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो और फोटो शेयर की गई हैं उसमें वेल्डिंग की गई कार की खिड़की और इंटीरियर पार्ट्स दिखाई पड़ रहे हैं। यह सफेद रंग की Tiago EV XZPLUS कार है। वीडियो किसी सर्विस सेंटर के अंदर का लग रहा है। कार मालिक ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा टाटा मोटर्स ने मुझ़े यह गिफ्ट दिया है। उन्होंने आगे लिखा मैंने 12 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें मुझ़े ऐसी खराब कार दी गई। इसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है। सर्विस सेंटर ने कार में से आ रही आवाज रोकने के लिए उसमें वेल्डिंग कर दी। लेकिन वह भी कामयाब नहीं रहा। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में व्यू मिल रहे हैं। कमेंट में लोग कार मालिक को कंज्यूमर कोर्ट जाने की सलाह दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola