---विज्ञापन---

Tata की नई कार, फ्यूचरिस्टिक लुक और हाई क्लास इंटीरियर, कीमत बस इतनी सी…

Tata Curvv में 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कार 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा सकती है। इस ईवी कार के फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

Tata Curvv launch soon: टाटा मोटर्स किफायती कीमत पर हाई क्लास कार देने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की नई कार आने वाली है, खास बात यह है कि इस कार में ईवी, पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन आएंगे। फिलहाल टाटा अपनी हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और पंच में ईवी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन देता है। पंच का तो सीएनजी वर्जन भी आता है वहीं, नेक्सन का सीएनजी वर्जन 27 जून 2024 को लॉन्च हो सकता है। नई कार की बात करें तो कंपनी की नई Tata Curvv 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। यह कूपे स्टाइलिश कार होगी, जिसे खास न्यू जनरेशन के लिए हाई स्पीड देने के लिए तैयार किया गया है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

कूपे कार कैसी होती हैं और इसमें SUV कार से क्या अलग?

कूपे कार दो और चार दरवाजे दोनों ऑप्शन में आती है। इस कार के छत का पिछला हिस्सा एसयूवी के मुकाबले स्लोप आकार में ऑफर किया जाता है। वहीं,  तेज स्पीड को सपोर्ट करने के लिए कार को आगे से एयरोडायनेमिक शेप में बनाया जाता है। इसके अलावा कूपे कार तीन बॉक्स बॉडी में आती हैं, जिससे रियर सीट पर ज्यादा लेग स्पेस और हाई कम्फर्ट सीटिंग डिजाइन मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

---विज्ञापन---

 

Tata Curvv में एडवांस सेफ्टी और हाई ड्राइविंग रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होगा, बताया जा रहा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चलेगी। कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है, जो सड़क पर किसी वाहन को कार के ज्यादा नजदीक आने पर ऑडियो और वीडियो अलर्ट जारी करता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

क्या Tata Curvv में CNG मिलेगी?

फिलहाल कंपनी ने इसके सीएनजी वर्जन का कोई ऐलान नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह कार फिलहाल ईवी और पेट्रोल इंजन में अवेलेबल होगी। इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है, इसमें डुअल टच केबिन थीम और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। कार में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।

---विज्ञापन---

 

Tata Curvv

Tata Curvv

---विज्ञापन---

 

Tata Curvv में मिलेंगे ये न्यू जनरेशन फीचर्स

  • कार के फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट मिलेगा।
  • एलईडी हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलेगी
  • कार में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी।
  • कार में 1.5 लीटर का इंजन पावरट्रेन मिलेगा।
  • इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन पेश किया जा सकता है।

 

---विज्ञापन---

tata curvv suv coupe

 

---विज्ञापन---
  • हाई पिकअप के लिए इस कार में 115 PS की पावर जनरेट होती है।
  • कार में पैनोरमिक सनरूफ और अलॉय व्हील मिलेंगे।
  • कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
  • टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और छह एयरबैग
  • 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • इसमें वायरलेस फोन चार्जर और अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे।
  • स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और बॉक्सी लुक

ये भी पढ़ें: Tata Altroz समेत इन 3 गाड़ियों में मिलते हैं CNG के 2 सिलेंडर, जानें फायदे और इनमें क्या अलग?

ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2024 07:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola