Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

500km की रेंज के साथ आएगी Tata Curvv इलेक्ट्रिक! लॉन्च से लेकर कीमत का हुआ खुलासा

Curvv EV का डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। अब यह बात लगभग साफ़ हो गई है कि टाटा मोटर्स नई कर्व इलेक्ट्रिक को कब लॉन्च करने जा रही है। यहां हम आपको इसकी लॉन्चिंग से लेकर कीमत और फीचर्स तक के बारे में लेटेस्ट अपडेट दे रहे है।

Author
Edited By : Bani Kalra Updated: Apr 21, 2024 10:17

Tata Curvv EV Update: भारत में इस साल की सबसे सबसे चर्जित इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Curvv EV है। इसका कूप-स्टाइल रूफ इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक है। सबसे पहले इसी साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में इसे दिखाया गया था। उस समय ही कंपनी ने इसका ने प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया था और इस गाड़ी ने काफी वाह-वाही लूटी थी।

Curvv EV का डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। अब यह बात लगभग साफ़ हो गई है कि टाटा मोटर्स नई कर्व इलेक्ट्रिक को कब लॉन्च करने जा रही है। यहां हम आपको इसकी लॉन्चिंग से लेकर कीमत और फीचर्स तक के बारे में लेटेस्ट अपडेट दे रहे है।

---विज्ञापन---

कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Curvv EV को इस साल मिड में लॉन्च किया जा सकता है, और इसके लिए कंपनी तेजी से काम कर रही है। भारत में इसे 15-16 लाख की शुरूआती कीमत में उतारा जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

रेंज और फीचर्स

Curvv EV एक जबरदस्त बैटरी पैक से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। इसके इंटीरियर में न सिर्फ नयापन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

कर्व में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा साथ ही वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कैपेसिटिव कंट्रोल लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और 6 एयर बैग्स जैसे अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: टाटा की 4 नई SUV लॉन्च के लिए तैयार, मारुति से लेकर हुंडई को लगा डर!

First published on: Apr 21, 2024 10:17 AM

संबंधित खबरें