Tata: टाटा मोटर्स हर वर्ग और सेगमेंट में कम कीमत में लग्जरी फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी एक धाकड़ एसयूवी कार पेश करने वाली है। यह एसयूवी कार शुरुआती कीमत महज 11 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलने का अनुमान है।
देगी 17 kmpl की माइलेज
हम बात कर रहे हैं Tata BlackBird की। यह कार सड़क पर करीब 17 kmpl की माइलेज देगी। उम्मीद है कि यह कार नवंबर 2023 तक बाजार में पेश कर दी जाएगी। फिलहाल कार की डिलीवरी और कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Tata BlackBird
Tata BlackBird में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन
Tata BlackBird में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कंपनी इसमें टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। यह कंपनी की 3 सिलेंडर कार है जो सड़क पर 130 bhp की हाई पावर जेनरेट करेगी। यह कार 4,500 rpm देगी। कार में 190 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
बिग साइज कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स
टाटा की यह पावरफुल कार 6-स्पीड मैनुअल और डुअल क्लच CVT में पेश की जाएगी। कार में फॉरवर्ड व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा। इसमें शुरुआत में दो वेरिएंट मिलेंगे। यह बिग साइज एसयूवी लंबाई में 4300 mm और चौड़ाई में 1790 mm की होगी।
धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
Tata BlackBird की हाइट 1635 एमएम होगी और इसका व्हीलबेस 2610 है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder को टक्कर देगी। इसमें एयरबैग और एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। एडीएएस सड़क हादसे से पहले ड्राइवर को अलर्ट जारी करता है।
Tata BlackBird
धांसू फ्रंट लुक
Tata BlackBird में LED हेडलाइट, बेहद स्लीक फ्रंट ग्रिल और बड़ी बोनट के साथ आएगी। इसका फ्रंट लुक किसी न्यू जेनरेशन कार की तरह लगता है। इसमें plastic body cladding के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में वायरलेस Android Auto और एप्पल कार प्ले दिया जाएगा।
यह एडवांस फीचर्स मिलेंगे
Tata की इस धाकड़ कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक वाइपर, रियर डिफॉगर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। कार में ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और पुश-बटन स्टार्ट का भी फीचर मिलेगा।
(http://www.tntechoracle.com/)
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
6 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
8 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
11 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
12 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines