EV Scooter: भारतीय बाजार में EV Scooter की डिमांड बढ़ी है। यही वजह है कि ईवी वाहन निर्माता कंपनियां लोगों के लिए एक से एक बेहतर और किफायती वाहन बाजार में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में zelio Eeva ने अपनी ईवी स्कूटर बाजार में उतारा है। इस बजट स्कूटर की कीमत 55 हजार रुपये से भी कम है।

विज्ञापन

दो अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्केट में Zelio Eeva Electric Scooter के दो अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध हैं। यह  है Zelio Eeva जो बैटरी पैक 28 Ah 48 V के साथ आता है और दूसरा इसका टॉप वेरिएंट Zelio Eeva जो बैटरी पैक 28 Ah 60V के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज करीब 120 किलोमीटर है। बैटरी पैक के अनुसार इसकी मिनिमम रेंज 60 किमी है। ईवी स्कूटर शुरुआती कीमत ₹54575 एक्स शोरूम में उपलब्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सभी आधुनिक फीचर्स

बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसमें इंस्ट्रमेंट कंसोल, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, डीआरएलएस, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, फ्रंट स्टोरेज, रिवर्स पार्किंग, एलईडी हेड टेल लाइट आदि फीचर हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया जा रहा है। कंपनी स्कूटर की मात्र 1593 रुपये में बुकिंग ले रही है। बाकी की रकम आसान किश्तो में देने की सुविधा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ