Car Care Tips In Summer: गर्मियों ने दस्तक दे दी है और ये मौसम सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि कार के लिए भी काफी चुनौती भरा होता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और गर्म सड़कों का असर धीरे-धीरे कार के कई हिस्सों पर पड़ने लगता है. लंबे समय तक धूप में खड़ी रहने से पेंट, रबर पार्ट्स, टायर और इंजन जैसे अहम कंपोनेंट्स जल्दी खराब हो सकते हैं. ऐसे में अगर समय रहते थोड़ी सावधानी बरती जाए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो आपकी कार गर्मियों में भी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है और लंबे समय तक नई जैसी बनी रह सकती है. आइए जानते हैं गर्मियों के लिए अपनी कार को कैसे तैयार करें.
गर्मियों में कार को बचाना है तो ये 10 काम जरूर करें
पेंट और बॉडी की सुरक्षा के लिए कराएं वैक्स पॉलिश
जैसे गर्मियों में तेज धूप से बचने के लिए हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही कार के लिए वैक्स पॉलिश एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करती है. पॉलिश की परत कार के पेंट और मेटल को तेज धूप के असर से बचाती है. इससे पेंट की चमक लंबे समय तक बनी रहती है और कार की बॉडी भी जल्दी खराब नहीं होती. खासकर SUV में लगे प्लास्टिक क्लैडिंग जैसे हिस्सों को गर्मियों में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि तेज गर्मी में ये जल्दी सूखकर पुराने दिखने लगते हैं.
रबर पार्ट्स की नियमित जांच करें
गर्मी का मौसम रबर से बने हिस्सों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए खिड़कियों के रबर चैनल और दूसरे रबर पार्ट्स की समय-समय पर जांच करना जरूरी है. अगर ये पुराने हो जाएं या इनमें दरारें आ जाएं तो कार धोते समय या बारिश में पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता. इन्हें भी समय पर बदलते रहे.
टायरों की हालत पर रखें नजर
गर्मी का असर टायरों पर भी सबसे ज्यादा पड़ता है. पुराने टायरों में छोटी-छोटी दरारें बन सकती हैं, जो कई बार आसानी से दिखाई भी नहीं देतीं. आम तौर पर टायर की उम्र करीब 5 साल या लगभग 40,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. हर टायर के साइड में उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी होती है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि उसे कब बदलना चाहिए. भले ही टायर देखने में ठीक लग रहे हों, लेकिन अगर वे अपनी तय उम्र पार कर चुके हैं तो गर्मी में चलाते समय फटने का खतरा बढ़ सकता है.
सही टायर प्रेशर बनाए रखना जरूरी
गर्मी में हवा फैलती है, इसलिए सड़क पर चलते समय टायर का टेंपरेचर और प्रेशर दोनों बढ़ जाते हैं. अगर टायर में पहले से ही दरारें हों तो ज्यादा दबाव के कारण टायर फट सकता है, जो तेज रफ्तार में खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए गर्मियों में टायर का सही प्रेशर बनाए रखना बेहद जरूरी है.
टाइम-टाइम पर सर्विसिंग कराना जरूरी
समय पर सर्विस कराना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में इंजन ऑयल की भूमिका और भी अहम हो जाती है, क्योंकि ज्यादा तापमान में ऑयल जल्दी खराब हो सकता है. इंजन ऑयल इंजन के अंदर होने वाली घिसावट से बचाता है और छोटे-मोटे कणों को भी अपने साथ बाहर निकालता है. इसलिए तय समय पर ऑयल बदलवाना और उसका लेवल जांचते रहना कार के इंजन की लंबी उम्र के लिए जरूरी है.
बेल्ट और होज की कंडिशन पर भी ध्यान दें
सर्विसिंग के दौरान कार में लगी रबर बेल्ट और होज की भी जांच की जाती है. गर्म और सूखे मौसम में ये पार्ट्स जल्दी पुराने हो सकते हैं. एसी बेल्ट या फैन बेल्ट में अगर दरारें आ जाएं या स्टार्ट करते समय चीं-चीं की आवाज आने लगे तो यह उनके खराब होने का संकेत हो सकता है. टाइमिंग बेल्ट या टाइमिंग चेन के लिए कंपनी एक तय समय बताती है, उसी के अनुसार इन्हें बदलना बेहतर रहता है.
कूलेंट का लेवल सही रखें
इंजन को ठंडा रखने में कूलेंट का बहुत बड़ा रोल होता है. गर्मियों में इसका महत्व और बढ़ जाता है. इसलिए समय-समय पर बोनट खोलकर कूलेंट टैंक में उसका लेवल जरूर चैक करें. अगर कूलेंट कम हो तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर मिलाकर उसे तय स्तर तक भर देना चाहिए, ताकि इंजन का टेंपरेचर बैलेंस में रहे.
कार कवर और सनशेड का इस्तेमाल करें
अगर आपकी कार अक्सर बाहर धूप में खड़ी रहती है तो कार कवर का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है. इससे कार के पेंट और मेटल पार्ट्स को तेज धूप से बचाव मिलता है. इसके अलावा विंडशील्ड और खिड़कियों पर सनशेड लगाने से कार के अंदर का तापमान कम रहता है और इंटीरियर भी सुरक्षित रहता है.
एयर कंडीशनिंग सिस्टम की जांच कराएं
जैसे घर के एसी की सर्विस गर्मियों से पहले कराई जाती है, वैसे ही कार के एसी सिस्टम की भी जांच कराना अच्छा रहता है. इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि एसी ठीक से काम कर रहा है और तेज गर्मी में कार के अंदर पर्याप्त कूलिंग मिल सके.
कार स्टार्ट करने से पहले खिड़कियां खोल दें
गर्मी में धूप में खड़ी कार का केबिन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और अंदर की हवा भी गर्म हो जाती है. ऐसे में कार स्टार्ट करते ही कुछ देर के लिए खिड़कियां खोल देना चाहिए. इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और ताजी हवा अंदर आती है. इसके बाद एसी ज्यादा तेजी से केबिन को ठंडा कर पाता है.
ये भी पढ़ें- राइडर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! इस कंपनी के स्कूटर में पहली बार मिलेगा एयरबैग, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines