राइडर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! इस कंपनी के स्कूटर में पहली बार मिलेगा एयरबैग, जानें डिटेल्स

जल्द ही बाइक और स्कूटर चलाने वालों की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होने वाली है. Yamaha और Autoliv ने मिलकर एक ऐसा एयरबैग सिस्टम तैयार किया है जो स्कूटर में लगाया जाएगा. आइए जानते हैं ये कैसे राइडर को सुरक्षित करेगा.

yamaha tricity 300

कार के बाद अब स्कूटर में भी एयरबैग. (Photo-Yamaha)

Scooter To Get Airbag Soon: आने वाले समय में बाइक और स्कूटर चलाने वालों की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो सकती है. जी हां, जिस तरह कारों में एयरबैग अब एक आम और जरुरी फीचर बन गया है, उसी तरह अब दोपहिया वाहनों में भी यह फीचर देखने को मिल सकता है. दरअसल, ऑटो सेफ्टी कंपनी Autoliv और Yamaha ने मिलकर एक खास एयरबैग सिस्टम तैयार किया है, जिसे Yamaha के Tricity 300 कम्यूटर स्कूटर में दिया जाएगा. माना जा रहा है कि यह स्कूटर जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा और जिससे टूव्हीलर्स की सेफ्टी बेहतर होगी.

विज्ञापन

Yamaha Tricity 300 के लिए एयरबैग सिस्टम

Autoliv और Yamaha ने मिलकर Tricity 300 स्कूटर के लिए एक नया ऑन-व्हीकल एयरबैग सिस्टम बनाया है. दरअसल यह स्कूटर एक रिवर्स ट्राइक यानी तीन पहियों वाला कम्यूटर वाहन है. जानकारी के मुताबिक इसे इस तिमाही के आखिर तक ग्लोबल बाजारों में इसे पेश किया जा सकता है. कंपनी इसे दो वेरिएंट में बेचने की प्लानिंग बना रही है, जिसमें एक मॉडल एयरबैग के साथ होगा जबकि दूसरा बिना एयरबैग के आएगा. वहीं इसकी कीमत को लेकर अभी कुछ खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

सामने से टक्कर में राइडर को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा

कंपनी के मुताबिक ये एयरबैग सिस्टम खास तौर पर कम्यूटर स्कूटरों के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मकसद सामने से होने वाली टक्कर के दौरान काइनेटिक एनर्जी के असर को कम करना है, ताकि राइडर को ज्यादा सेफ्टी मिल सके. साथ ही इसे इस तरह तैयार किया गया है कि स्कूटर का बैलेंस, स्टोरेज स्पेस और राइडिंग एक्सपीरियंस प्रभावित न हो. Autoliv के अनुसार, यह एयरबैग Yamaha Tricity 300 के फ्रंट पैनल में पूरी तरह से इंटीग्रेट किया गया है. किसी भी फ्रंटल टक्कर की सिचुएशन में यह एयरबैग खुलकर राइडर को सुरक्षा देने का काम करेगा. 

एयरबैग के लिए डैशबोर्ड में किए गए बदलाव

स्कूटर में एयरबैग लगाने के कारण इसके डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. अब इसमें एक खास एयरबैग वार्निंग लाइट भी दी गई है. जब स्कूटर स्टार्ट किया जाता है तो यह लाइट लगभग 6 सेकंड तक जलती रहती है, जिससे यह साइन मिलता है कि एयरबैग सिस्टम ऑन है और काम करने के लिए तैयार है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दोपहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है.

विज्ञापन

तीन रंगों में मिलेगा स्कूटर

Yamaha Tricity 300 को कंपनी तीन अलग-अलग रंगों में पेश करेगी, जिनमें मिल्की व्हाइट, जेन ग्रीन और पावर ग्रे( Milky White, Zen Green और Power Grey) शामिल हैं. इंजन की बात करें तो इसमें वही पुराना 292cc लिक्विड-कूल्ड फोर-स्ट्रोक इंजन दिया जाएगा, जो स्टेपलेस CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा होगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ