Scooter Maintenance Tips: एक नए स्कूटर के साथ 3 सर्विस फ्री ऑफर की जाती हैं जिन्हें तय समय और किलोमीटर के हिसाब से इस्तेमाल करना पड़ता है। इस तरह की सर्विस में लेबर चार्ज नही लिया जाता है बाकी सब चार्ज लगते हैं। लेकिन ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर कुशल मैकेनिक होते हैं जिसकी वजह से स्कूटर की सर्विस करवाने की सलाह दी जाती।
फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही ये सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां कर करने लगते हैं जिसके बाद स्कूटर को तगड़ा नुकसान होने लगता है। पैसे के साथ समय की भी बर्बादी होती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…
1. लोकल मैकेनिक के पास ना जाएं
बहुत बार देखने में आता है कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद लोग थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लोकल/अनाड़ी मैकेनिक के पास चले जाते हैं। अक्सर देखने में आता है कि ऐसे मैकेनिक के पास पर्याप्त जानकारी और सुविधाएं नहीं होती जिसके चलते वो कई बार लोकल पार्ट्स स्कूटर में लगा देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर स्कूटर को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है।
इतना ही नहीं कई बार लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके भी आपकी स्कूटर को ठीक करने की कोशिश करते हैं जो बाद में स्कूटर को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सिर्फ ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही जाएं और अपने स्कूटर की सर्विस कराएं … भले ही ये सर्विस आपको थोड़ी सी महंगी जरूर पड़ सकती है पर आगे चलकर आपको नुकसान नहीं होगा।
2. रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी
फ्री सर्विस होने बाद सर्विस सेंटर वाले आपको एक्सटेंडेड सर्विस भी ऑफर करते हैं.. आप चाहें तो इसे ले सकते हैं या फिर रेगुलर Paid सर्विस भी करवा सकते हैं। नेक्स्ट सर्विस कितने किलोमीटर के बाद होगी इस बारे में आप सर्विस टीम से बात कर सकते हैं वो आपको पूरा गाइड कर देंगे। लेकिन ध्यान रहे… एक भी सर्विस मिस नहीं होनी चाहिए।
3. खराब पार्ट्स तुरंत बदलें
स्कूटर में कुछ पार्ट्स ऐसे भी होते है जो सर्विस के टाइम ही बदल दिए जाते हैं… जबकि कई पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें किलोमीटर के हिसाब से बदलना पड़ता है। अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप रोजाना 30 किलोमीटर से ज्यादा स्कूटर चलाते हैं तो हर 1500 किलोमीटर के बाद इंजन oil जरूर चेक करवा लें.. कई बार समय से पहले ही Oil काला पड़ने लगता है या फिर यह कम होने लगता है। और अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो इंजन को काफी नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा ब्रेक शू, चेन सेट, Oil फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और डिस्क ब्रेक Oil भी चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv EV का गेम बिगाड़ सकती है Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
7 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
8 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
10 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines