---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Renault अपनी गाड़ियों पर दे रहा बंपर छूट, 22 की माइलेज देने वाली इस कार पर 40000 का डिस्काउंट

Renault Triber में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। वहीं, Renault Kiger में 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं, इसमें 999 cc का इंजन दिया गया है।

---विज्ञापन---

Renault cars discount may 2024 details in hindi: Renault अपनी किफायती कीमत वाली गाड़ियों के लिए जाना जाता है। कंपनी एंट्री लेवल और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में गाड़ियां ऑफर करती है। अब कंपनी अपनी गाड़ियों पर 31 मई 2024 तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Renault Kiger और Renault Kwid पर 40000 रुपये का डिस्काउंट और Renault Triber पर 35000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें कैश, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। आइए आपको इन तीनों गाड़ियों के कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---
Renault Kwid

Renault Kwid

Kwid में मिलती है हाई माइलेज

इस स्मार्ट लुक कार में 999 cc का दमदार इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कार के अलग-अलग वेरिएंट में 21.7 से 22 kmpl तक की माइलेज मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर की जा रही है। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाता है। कार में 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह कार रिवर्स पार्किंग सेंसर, एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

Renault Kiger

---विज्ञापन---

Renault Kiger में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

Renault Kiger में 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं, इसमें 999 cc का इंजन दिया गया है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं, इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है। इस कार में तीन ड्राइविंग मोड और दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार का बेस मॉडल 7.27 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में आता है। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Suzuki, Maruti Suzuki xl6, Renault Triber, maruti cars, suv cars, best affordable cars

renault triber

Renault Triber है 7 सीटर कार

इस कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। इसमें सात सीट ऑप्शन मिलता है, कार को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस बिग साइज फैमिली कार में छह एयरबैग, सीट बेल्ट रिमांइडर, हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है। कार का बेस मॉडल 7.29 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिल रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2024 08:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola