बुरी तरह गिरी Ola इलेक्ट्रिक की बिक्री, छिन गया No.1 का ताज, ये कंपनियां निकलीं आगे

फरवरी में OLA इलेक्ट्रिक, वाहनों की बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर आ गई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 8647 यूनिट की बिक्री की थी, जबकि पिछले साल की सामान्य अवधि में यह आंकड़ा 34,063 यूनिट की बिक्री का था।

Ola
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी OLA Electric का समय अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ कंपनी के डीलरशिप पर छापेमारी हो रही है, दूसरी तरफ इसके शेयर भी गिर रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी की बिक्री भी लगतार गिर ही रही है। कुछ समय पहले तक OLA देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचा करती थी लेकिन अब OLA से सेगमेंट की लीडर का ताज भी छिन गया है। कंपनी की सेल में बुरी तरह गिरावट देखने को मिल रही है।

फरवरी में OLA, वाहनों की बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर आ गई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 8647 यूनिट की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की सामान्य अवधि में यह आंकड़ा 34,063 यूनिट की बिक्री का था। इस बार कंपनी की ग्रोथ 74.61% गिरी है और इस कंपनी में 25,416 कम स्कूटर बिके हैं। OLA की गिरती बिक्री के पीछे खराब प्रोडक्ट और सर्विस को बताया जा रहा है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी को क्वालिटी पर ही फोकस करना होगा। हाल ही में OLA ने इलेक्ट्रिक बाइक्स को बाजार में उतारा है जो अपनी रेंज और डिजाइन की वजह से चर्चा में हैं। देखना होगा कि ग्राहकों को ये बाइक्स कितना पसंद आती हैं?

विज्ञापन

OLA को Ather, TVS iQube और Bajaj Chetak ने बिक्री के मामले में पीछे छोड़ा है। बीते महीने Ather ने 11,807 यूनिट की बिक्री की थी जो पिछले साल फरवरी में बेचे गए 9,096 यूनिट के मुकाबले 29% ज्यादा है। जबकि TVS iQube ने पिछले महीने 18,762 यूनिट्स की बिक्री की थी जो पिछले साल फरवरी में बेचे गए 11,764 यूनिटस के मुकाबले 81% ज्यादा है।

विज्ञापन

वहीं Bajaj Chetak ने 21,389 यूनिट्स बेच कर नंबर पर अपनीं जगह बनाई। यह पहली बार है जब बजाज चेतक इलेक्ट्रिक पहले पायदान पर है। कंपनी को उम्मीद है कि चेतक की बिक्री लगातार बेहतर बनी रहेगी। बजाज चेतक  क्वालिटी और रेंज की वजह से ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ