---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

यह बाइक है या ‘चीता’, 4 सेकंड में पकड़ती है 50 kmph की रफ्तार, सिंगल चार्ज में 140 Km की रेंज, जानें कीमत

EV Bikes: इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड इंडियन मार्केट में बढ़ी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की इलेक्ट्रिक कंपनी Odysse की धांसू बाइक Evoqis Electric Bike ने कम समय में मार्केट में अपनी अलग जगह बनाई है। यह बाइक केवल 4 सेकंड में 0 से 50 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इतना ही नहीं एक […]

---विज्ञापन---

EV Bikes: इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड इंडियन मार्केट में बढ़ी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की इलेक्ट्रिक कंपनी Odysse की धांसू बाइक Evoqis Electric Bike ने कम समय में मार्केट में अपनी अलग जगह बनाई है। यह बाइक केवल 4 सेकंड में 0 से 50 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इतना ही नहीं एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक लगभग 140 Km तक चलती है।

80 kmph है बाइक की टॉप स्पीड  

इस बाइक की टॉप स्पीड  80 kmph है। बाइक की बैटरी मात्र पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। इस स्पोर्टी बाइक में ट्विन-पॉड हेडलाइट, फेयरिंग इंटीग्रेटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स और स्प्लिट-स्टाइल सीट है। इसके अलावा फुल-एलईडी लाइटिंग, एंटी-थेफ्ट लॉक, कीलेस एंट्री और म्यूजिक सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। बाइक की ऊंचाई 750 mm है। बाइक में 4 ड्राइव‌िंग मोड्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

पांच कलर सिंगल वेरिएंट 

Odysse Evoqis शुरूआती कीमत 171250 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसके पांच कलर (Fire Red, Lime Green, Magna Silver, Candy Blue) और सिंगल वेरिएंट आता है। बाइक में 3000 W की दमदार पावर है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक हैं। बाजार में इसका मुकाबला revolt rv400 और ultraviolette f77 से है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola