Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

साल 2026 में आएगी न्यू जनरेशन Mahindra Bolero, मस्कुलर फ्रंट के साथ मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Next-gen Mahindra Bolero: यह नई एसयूवी एडवांस सेफ्टी फीचर्स और नए फ्रंट ग्रिल और डैशिंग लुक्स के साथ आएगी।

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 7, 2023 12:29
New Bolero likely to launch in 2026 know full details Mahindra cars, suv cars cars under

Next-gen Mahindra Bolero: महिंद्रा की Bolero ऐसी बिग साइज कार है जिसे सिटी और देहात हर जगह लोग पसंद करते हैं। खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देने वाली यह कार Mahindra Bolero 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में एक शानदार कार है। ऑटो कार इंडिया की खबर के अनुसार अब कंपनी इसका न्यू जनरेशन वर्जन लाने वाली है। फिलहाल कंपनी इस योजना पर काम कर रही है और इसे U171 नाम दिया गया है। अनुमान है कि इस फ्यूचरिस्टिक एसयूवी को ऑफरोडिंग और सिटी की स्मूथ सड़कों दोनों पर हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाया जाएगा और साल 2026 तक यह लॉन्च होगी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero के बारे में 

---विज्ञापन---

पावरफुल कार में 1493 cc का जानदार इंजन

फिलहाल बाजार में मौजूद Mahindra Bolero में BS6 इंजन मिलता है। यह कार डीजल इंजन में ऑफर की जा रही है। Mahindra Bolero में मैनुअल ट्रांसमिशन है। कार का बेस मॉडल 9.80 लाख रुपये एक्स शोरूम का है। महिंद्रा की इस पावरफुल कार में 1493 cc का जानदार इंजन ऑफर हो रहा है। यह सात सीटर कार है, जिसका टॉप वेरिएंट 10.81 लाख रुपये एक्स शोरूम का है। फिलहाल कार की सेफ्टी के लिए GNCAP या BNCAP कोई क्रैश टेस्टिंग नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

तीन वेरिएंट B4, B6 और B6 (O)

Mahindra Bolero अपने सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Maruti Brezza और Maruti Fronx से कम्पीट करती है। इसमें हाई पावर के लिए mHawk75 इंजन मिलता है, जो सड़क पर 75 bhp की पावर पर 3600 rpm और 210 Nm टॉर्क पर 2200 rpm देती है। कार के फ्रंट में डैशिंग ग्रिल और बड़ी हेडलाइट मिलती हैं। कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें तीन वेरिएंट B4, B6 और B6 (O) आते हैं। इसमें पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, और चार्जिंग पोर्ट मिलता है।  यहां आपको बता दें की कंपनी की बाजार में बिग साइज एसयूवी Mahindra Bolero Neo भी मौजूद है। यह सात सीटर कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस कार में 1493 cc का इंजन मिलता है। इसमें डीजल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

First published on: Dec 07, 2023 12:17 PM

संबंधित खबरें