Comet EV Launch Date In India: ऑटो निर्माता MG Motor भारत में अपनी Comet EV को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह वाहन भारत में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में MG ZS EV को पेश कर चुकी है। एमजी कॉमेट ईवी को आधिकारिक तौर पर 26 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की संभावना है। साथ ही कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग ईवी बिक्री के लिए अगले महीने से उपलब्ध हो सकती है।

विज्ञापन

अपकमिंग एमजी कॉमेट ईवी को वूलिंग एयर ईवी (Wuling Air EV) का एक नया वर्जन कहा जा रहा है जो वर्तमान में इंडोनेशिया और अन्य वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है।

विज्ञापन

UPcoming Electric Car

विज्ञापन

Comet EV के फीचर्स

एमजी कॉमेट ईवी SAIC के GSEV (ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल) बॉर्न-ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह 17.3kWh की बैटरी से लैस होगी, जो 41bhp का पावर आउटपुट और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

चार सीटों वाली यह एक माइक्रो हैचबैक है, जिसमें तीन दरवाजे होंगी। इसकी लंबाई 2,974mm, ऊंचाई 1,631mm और चौड़ाई 1,505mm है। EV 2,010mm व्हीलबेस के साथ दस्तक देगी। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ एक एलईडी लाइट बार और पीछे की तरफ एक एलईडी लाइट बार के साथ वर्टिकल टेल लाइट भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

MG Comet EV

EV के इंटीरियर में डुअल स्क्रीन होंगे। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगा। Comet EV में सिक्योरिटी के लिहाज से डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, एक सीट-बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, एक स्पीड अलर्ट सिस्टम, टीपीएमएस, एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक फंक्शन और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर-अनलॉक फंक्शन शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 230KM की रेंज

रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने के बाद 230 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प से बैटरी मंगाएगी। यह सिंगल, रियर-एक्सल मोटर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन

Tata Tiago EV से होगा मुकाबला

एमजी कॉमेट ईवी के लॉन्च के साथ, कंपनी टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) को टक्कर देना चाहती है। बता दें कि, भारत में टीयागो ईवी को खूब पसंद किया जा रहा है। यह सिंगल चार्ज में 250km से 315km तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ