बाजार में इन कारों से Tiago EV का मुकाबला! जानें कीमत-फीचर्स समेत हर जानकारी
Edited By Sumit Kumar

फाइल फोटो
Edited By Sumit Kumar

फाइल फोटो
Tata Tiago EV: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए Tata Tiago EV एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। टाटा टियागो शानदार रेंज और दमदार फीचर्स से लैस आता है। कंपनी ने इसकी कीमत भी बजट में रखी है। चलिए विस्तार से टाटा के इस ईवी के बारे में जानते हैं सब कुछ…
टाटा ने Tiago EV को भारत में चार वेरिएंट में पेश किया है। इसमें XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux। मॉडल शामिल हैं। इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को आप कुल पांच- सिग्नेचर टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टिन व्हाइट और मिडनाइट प्लम कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में ऑटो AC जैसी फीचर्स भी हैं। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल भी हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है।

Tiago EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन- 19.2kWh और 24kWh में पेश किया है। इन बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 250km से 315km तक का रेंज प्रदान करती है। कंपनी बैटरी को चार्ज करने के चार चार्जिंग ऑप्शन देती है। इसमें 15A सॉकेट चार्जर, 3.3kW AC चार्जर, 7.2kW AC चार्जर और एक DC फास्ट चार्जर शामिल है।

15A सॉकेट चार्जर: 6.9 घंटे (19.2kWh), 8.7 घंटे (24kWh)
3.3kW एसी चार्जर: 5.1 घंटे (19.2kWh), 6.4 घंटे (24kWh)
7.2kW एसी चार्जर: 2.6 घंटे (19.2kWh), 3.6 घंटे (24kWh)
DC फास्ट चार्जर: यह दोनों बैटरियों को 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज कर देता है।
मार्केट में Tiago EV का मुकाबला Citroen eC3 और MG Comet EV से है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: