MG facelift Hector SUV: कंपनी ने हेक्टर 2022 फेसलिफ्ट एसयूवी का पहला टीजर आधिकारिक रुप से शेयर किया है। जिसमें फ्रंट फेस की फोटो के साथ इसके नए डिजाइन वाली ग्रिल भी इसमें दिखाई पड़ती है। आपको बता दें कि भारत में हेक्टर फेसलिफ्ट एसयूवी त्योहारी सीजन में लॉन्च करनें की तैयारी में है। आपको ये भी बता दें कि फ्लैगशिप SUV Hector भारत में ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। भारत में सन् 2019 में लॉन्च होने के बाद से अब 2022 में इस SUV में एक बड़ा अपडेट करके बाजार में उतारने की योजना को तैयार किया है।
MG facelift Hector SUV: Features
सबसे पहले आपको बता दें कि इसकी सबसे जबरदस्त फीचर में इसकी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है और यह भारत की सबसे बड़ी 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले होगी, जो एक हाई-डेफिनिशन (एचडी) रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें ADAS तकनीक को भी लैस किया गया है। टीजर के मुताबिक इस एसयूवी की एलईडी हेडलाइट्स छोटी और पतली दिखाई दे रही है। इसकी लुक काफी स्टाइलिंश है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन असिस्टेंस और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन भी दिए गए है।
MG facelift Hector SUV: Engine
MG facelift Hector SUV के Engine की बात करें तो इस एसयूवी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 141 बीएचपी पॉवर और 250 एनएम पीक टॉर्क देने में सक्षम है। 1.5 लीटर वाला पेट्रोल इंजन भी है, जो 350 एनएम के साथ 168 बीएचपी देने में सक्षम है। इसमें दो गियरबॉक्स होंगे एक 6 स्पीड मैनुअल और दूसरा सीवीटी ऑटोमेटिक।
2022 एमजी हेक्टर एसयूवी लॉन्च होने के बाद हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों को टक्कर दे सकती है।
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 mins agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
20 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
21 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
23 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines