---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Stunning लुक्स और चीते सी रफ्तार, अगले महीने लॉन्च होंगी यह दो लग्जरी कार

Mercedes Cars: कार मार्केट में लग्जरी कारों का एक अलग ही सेगमेंट है। लोग इन कारों के दिवाने हैं। महंगी कारों में उनकी स्पीड और आरामदायक सफर देखा जाता है। इसी कड़ी में Mercedes और Lamborghini अप्रैल 2023 में अपनी दो नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कार की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर […]

---विज्ञापन---

Mercedes Cars: कार मार्केट में लग्जरी कारों का एक अलग ही सेगमेंट है। लोग इन कारों के दिवाने हैं। महंगी कारों में उनकी स्पीड और आरामदायक सफर देखा जाता है। इसी कड़ी में Mercedes और Lamborghini अप्रैल 2023 में अपनी दो नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है।

कार की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Lamborghini Urus S अगले महीने बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। यह कार महज 3.5 सेकंड में 100 Kph की रफ्तार पकड़ती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इंडियन मार्केट में 13 अप्रैल को इस लग्जरी को लॉन्च करेगी। कार के व्हील में कार्बन फाइबर का उपयोग इसे अलग ही लुक देता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – आखिरी कुछ दिन शेष, Maruti की इस कार पर मिल रहा 52,000 रुपये का डिस्काउंट, कहीं देर न हो जाए

Lamborghini Urus S

कार में 3996 cc का दमदार इंजन है

कार में 3996 cc का दमदार इंजन है। यह इंजन 8 सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। जो 656 bhp की पावर और 850 nm टॉर्क जेनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एक 4 व्हील ड्राइव कार है। यह कार 4.22 करोड़ एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – 1 अप्रैल से महंगी होंगी Maruti की कारें, जानें क्या है वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

कार महज 2.9 सेकंड में 0-100 kph की स्पीड पकड़ लेती है

11 अप्रैल को Mercedes AMG GT 63 S E Performance लॉन्च होगी। कार में 639 hp का पावर इंजन है। कार में 4.0-लीटर का twin-turbocharged V8 इंजन दिया गया है। यह कार महज 2.9 सेकंड में 0-100 kph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 316 kph है। कार में 6.1 kWh, 400V की बैटरी पैक है। यह कार 12 km की ड्राइविंग रेंज देती है। यह कार 2.70 करोड़ एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola