लुक में Kia Carens से एक कदम आगे और फीचर्स में Innova को टक्कर, इस नई SUV EV Car ने कार कंपनियों की उड़ाई नींद
Edited By Amit Kasana

Maxus Mifa 7
Edited By Amit Kasana

Maxus Mifa 7
Maxus Mifa 7: ग्लोबल मार्केट में हाल ही में चीन कार निर्माता कंपनी SAIC ने की नई EV कार Maxus Mifa 7 की सोशल मीडिया पर कुछ फोटो लीक हुई हैं। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक बड़े व्हीलबेस पर बनाई गई यह 7 सीटर SUV कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 560 km तक चलती है।
इस मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) के जल्द भारत में आने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Maxus Mifa 7 की लंबाई 4907 mm, चौड़ाई 1885 mm और हाइट 1756 mm की है।
Maxus Mifa 7
इसमें बड़ा व्हीलबेस 2975 mm का दिया गया है। जिससे यह कार देखने में काफी बड़ी लगती है। इसमें sliding doors दिए गए हैं जो इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं। बता दें मल्टी पर्पज व्हीकल्स वह होते हैं जिनके जिसमें इंजन, पैसेंजर और लगेज एक साथ आ जाएं।
एसयूवी की टेल लाइट पर Smoked clear lens दिए गए हैं। इसमें aerodynamic wheels grab है जो इसे फ्यूचरिस्टिक कार बनाते हैं। इसमें Swappable बैटरी है। इसके दो वेरिएंट A BEV और BEV आते हैं। इससे पहले चीनी कार कंपनी BYD भारतीय बाजार में अपनी कई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की बात कह चुकी है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ब्लैक रूफ इंटीरियर का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में 180 kW की बैटरी है जो 241 bhp की पावर क्षमता रखती है। कार की टॉप स्पीड 180 km/h की है। बता दें Volvo C40 और Fisker Ocean इलेट्रिक कार भी इंडिया में दस्तक देन को तैयार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: