नए Update के साथ लॉन्च होगी, इंडिया की फैमिली कार Maruti Wagon R, जानें क्या होंगे बदलाव?

Maruti Cars: मारुति सुजुकी अपनी बजट कारों के लिए जानी जाती है। इस सेगमेंट में कंपनी की एक कार है  Maruti Wagon R. सोशल मीडिया पर खबर है कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी इस हैचबैक कार का अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाली है।रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स के साथ बाजार में पेश होगी कार 1 […]

---विज्ञापन---
Maruti Cars: मारुति सुजुकी अपनी बजट कारों के लिए जानी जाती है। इस सेगमेंट में कंपनी की एक कार है  Maruti Wagon R. सोशल मीडिया पर खबर है कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी इस हैचबैक कार का अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाली है।

रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स के साथ बाजार में पेश होगी कार

1 अप्रैल से Bs 6 को लेकर नए नियम लागू होने वाले है जिसके चलते कंपनी अब अपनी इस कार में  नए रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स (RDE) के तहत अपडेट कर बाजार में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कार की कीमत पर भी असर पड़ेगा। कंपनी पहले से ही अगले माह से अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का काम कर चुकी है। लेकिन कार की कीमत और माइलेज में क्या बदलाव होगी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

पेट्रोल पर इसका माइलेज 24kmph और सीएनजी पर 34kmph है

कार में 341L का बूट स्पेस है। पेट्रोल पर इसका माइलेज 24kmph और सीएनजी पर 34kmph है। कार में 998 और 1197 सीसी का इंजन है। जो 55.92 और 88.5 bhp की पावर क्षमता रखती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मौजूद हैं। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली Wagon R को फ्लेक्स फ्यूल में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कार मार्केट में साल 2025 तक बाजार में उपलब्ध होगी। बता दें फ्लेक्स फ्यूल में एक निश्चित अनुपात में इथेनॉल और पेट्रोल का मिश्रण होता है।
First published on: Mar 29, 2023 02:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें