Maruti Suzuki WagonR: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अलग-अलग सेगमेंट हैचबैक, एसयूवी और सेड़ान में अपनी डैशिंग गाड़ियां ऑफर करती है। मारुति इंडिया में हाई सेल कार निर्माता कंपनी है। आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर 2023 में कंपनी की सबसे ज्यादा Maruti Suzuki WagonR के कुल 22080 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि साल 2022 अक्टूबर में यह संख्या 17945 थी। आइए आपको इस खबर में बीते अक्टूबर में मारुति कारों की सेल्स और उनकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें नई Maruti Suzuki Swift
Swift के 20598 यूनिट्स की सेल
बीते अक्टूबर में बिक्री में दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift के 20598 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki Baleno के कुल 16594 यूनिट्स और फिर Maruti Suzuki Brezza के कुल 16050 यूनिट्स और पांचवें नंबर पर Maruti Suzuki Dzire के कुल 14699 यूनिट्स की सेल हुई है। यहां आपको बता दें कि हाल ही में मारुति सुजुकी ने 1 जनवरी 2024 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी Swift का नया अपडेट मॉडल लेकर आने वाली है।
Maruti Wagon R
यह कार पेट्रोल और सीएनजी दो ऑप्शन में आती है। कार में 998 cc और 1197 cc का इंजन आता है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 11 वेरिएंट 9 कलर मिलते हैं। कार में अलग-अलग वेरिएंट में 23.56 से लेकर 25.19 kmpl तक की माइलेज मिलती है। Wagon R में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह हैचबैक कार 55.92 से लेकर 88.5 bhp तक मैक्सिमम पावर जनरेट करती है।
Maruti Swift Car
कार का बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस पांच सीटर हैचबैक कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में 30.9 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। इस कार में 1197 cc का पेट्रोल वर्जन मिलता है। यह कार सीएनजी इंजन में भी ऑफर की जा रही है। कार का टॉप मॉडल 9.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ चार वेरिएंट में आती है।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
8 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines