रोजाना 500 लोग खरीद रहे Maruti की यह कार, Hyundai Aura से है टक्कर, जानें कीमत और माइलेज

Maruti Dzire में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, यह 5 सीटर कार है। कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं, कार में आर्मरेस्ट और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी इसमें सीएनजी इंजन भी ऑफर कर रही है।

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire 5 seater cng car under 8 lakh: सेडान सेगमेंट में लोग सीएनजी कार ज्यादा पसंद करते हैं। यह सेगमेंट मिडिल क्लास की पहली पसंद बना हुआ है। इस सेगमेंट में 10 लाख से कम कीमत में Maruti की एक स्मार्ट कार है Dzire.

कंपनी के अनुसार अप्रैल 2024 में इस कार की कुल 15,825 यूनिट्स की सेल की गई है। यानी औसतन रोजाना 527 लोग इस कार को खरीद रहे हैं। बता दें मार्च में इस कार की 15,894 यूनिट्स की सेल हुई थी जबकि उससे पहले फरवरी में 15,837 गाड़ियों की बिक्री हुई है।

कार में सीएनजी इंजन भी अवेलेबल है

Dzire में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सीएनजी ऑप्शन में भी अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 31.12 km/kg तक की माइलेज देती है। इसका पेट्रोल इंजन 22.41 kmpl की माइलेज देता है। यह 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें LED हेडलाइट और बड़ी टेललाइट मिलती है।

कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स

Maruti Dzire शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 11.37 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में 7 इंच का स्मार्ट टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है, यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति सुजुकी अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर कर रहा है। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

Maruti Dzire में ये फीचर्स

  • कार में सेफ्टी के लिए रियर पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है।
  • कार में ऑटो एसी और पावर विंडो मिलते हैं।
  • इसमें रियर सीट पर एसी वेंट और चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ आते हैं।
  • कार में आर्मरेस्ट और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन हैं
  • इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है।

ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ