Honda के इस फैमिली स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक, 47 kmpl की माइलेज और कीमत बस..

Honda Activa 6G में पांच वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर में एलईडी लाइट और सिंपल हैंडलबार आता है।

Honda Activa 6G

Honda Activa 6G

Honda scooters: बाजार में पेट्रोल स्कूटर हाई डिमांड पर रहते हैं, होंडा अपने स्कूटर्स में स्टाइलिश लुक और कम्फर्ट राइड ऑफर करता है। बाजार में कंपनी का एक हाई टेक स्कूटर है Activa 6G. इसमें कंपनी यंग जनरेशन के लिए अलॉय व्हील और डैशिंग फ्रंट लुक ऑफर करती है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, आइए आपको इस स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाई पावर इंजन और 106 kg का वजन

Honda Activa 6G शुरुआती कीमत 76234 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 109.51 cc का हाई पावर इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 47 kmpl की माइलेज मिलती है। स्कूटर में 106 kg का वजन है, जिससे इसे महिलाएं, बुजुर्ग बड़ी आसानी से चला सकते हैं। यह बिग साइज फैमिली स्कूटर है, जिसमें चौड़े टायर साइज मिलते हैं।

स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक 

Honda Activa 6G का फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है, यह स्कूटर 7.73 bhp की मैक्सिमम पावर और 8.90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर सड़क पर 85 Kmph तक की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर का H-Smart टॉप मॉडल 96984 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

स्कूटर में 5  वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन 

स्कूटर में पांच वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर में एलईडी लाइट और सिंपल हैंडलबार आता है। स्कूटर में डिजिटल कंसोल और चौड़ी सीट साइज मिलती है। स्कूटर में आगे 12 इंच और रियर सीट पर 10 इंच के टायर साइज मिलते हैं। बाजार में यह अपने सेगमेंट में TVS Jupiter, Suzuki Access 125, Yamaha Fascino 125 और Hero Xoom जैसे स्कूटरों टक्कर देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ